जिम्बाब्वे के बल्लेबाजों ने अंत में आकर सरेंडर कर दिया. जिसके कारण ही उनकी टीम सिर्फ 148 रनों पर ही सिमट गई और 204 रनों से मुकाबले को अपने नाम कर लिया. टीम इंडिया के लिए गेंदबाजी में कप्तान आयुष म्हात्रे और उद्धव मोहन ने 3-3 विकेट अपने नाम किया.
IND vs ZIM U19 World Cup 2026 Highlights: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे अंडर19 क्रिकेट टीम के बीच क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 6 स्टेज का छठा मुकाबला खेला गया. जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी थी. जिसके बाद टीम इंडिया ने 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 352 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम सिर्फ 148 रनों पर ही सिमट गई और 204 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला हार गई. इसी के साथ भारत सेमीफाइनल में लगभग पहुंच चुका है.
विहान मल्होत्रा और वैभव सूर्यवंशी का चला
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 30 गेंदों में 52 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जिसमें 4 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. एरॉन जॉर्ज ने 23 रन बनाए और कप्तान आयुष म्हात्रे ने भी 21 ही जोडे. उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने शानदार बल्लेबाजी करके 107 गेंदों में नाबाद 109 रनों की पारी खेली. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने 61 रन बनाकर उनका साथ दिया. अंत में खिलान पटेल ने 12 गेंदों में 30 रन बनाकर टीम इंडिया को 50 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 352 रनों तक पहुंचा दिया. सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे और पनाशे मजाई ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं तातेंडा चिमुगोरो ने भी 3 विकेट झटके.
ये भी पढ़ें: Pak U19 vs NZ U19: भारत के खिलाफ मैच से पहले पाकिस्तान की धमाकेदार जीत, समीर मिन्हास और अब्दुल बने हीरो
टीम इंडिया को मिली 204 रनों से जीत
353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे के लिए कियान ब्लिगनॉट ने 37 रन बनाए तो वहीं लीरॉय चिवौला ने 62 रनों की शानदार पारी खेली. तातेंडा चिमुगोरो ने भी 29 रन बनाए, लेकिन अन्य बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. जिसके कारण ही उनकी टीम 37.4 ओवरों में 148 रनों पर ही सिमट गई. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए उद्धव मोहन और कप्तान आयुष म्हात्रे ने 3-3 विकेट अपने नाम किया. आरएस अंबरीश ने भी 2 विकेट झटके. जिसके कारण ही टीम इंडिया 204 रनों से मुकाबला जीती. इसके साथ ही टीम इंडिया अब लगभग-लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है. सुपर 6 में टीम इंडिया का अगला मुकाबला 1 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होना है.
ये भी पढ़ें: Pak U19 vs NZ U19: कौन हैं पाकिस्तान के युवा स्टार अब्दुल सुभान? टीम इंडिया के लिए बन सकता है बड़ा खतरा
टीम इंडिया के कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंद के साथ कमाल का प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट अपने नाम किया. तातेंडा चिमुगोरो 29 रन बनाकर म्हात्रे का शिकार बने हैं. जिम्बाब्वे की टीम लगातार ओवरों में विकेट गंवा रही है.
बल्लेबाजी में फेल हुए कप्तान आयुष म्हात्रे ने गेंद के साथ 2 विकेट हासिल कर लिए. भारतीय कप्तान ने जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे को सिर्फ 3 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया.
जिम्बाब्वे की टीम ने बैक टू बैक विकेट गंवा दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया जीत की तरफ तेजी से जा रही है. कप्तान आयुष म्हात्रे ने माइकल ब्लिगनॉट को जीरो के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है.
जिम्बाब्वे की टीम ने अपना पांचवां विकेट गंवा दिया है. लीरॉय चिवौला शानदार अर्धशतक जड़ने के बाद पवेलियन लौट गए हैं. उद्धव मोहन को आखिरकार इस टूर्नामेंट में पहला विकेट हासिल किया है.
जिम्बाब्वे के बल्लेबाज लीरॉय चिवौला ने शानदार अर्धशतक ठोक दिया है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम अभी तक लड़ाई करती हुई नजर आ रही है. हालांकि अब उन्हें दूसरे छोर से तातेंडा चिमुगोरो का भी साथ मिल रहा है.
टीम इंडिया को अब चौथा विकेट मिल गया है. कियान ब्लिगनॉट 73 गेंदों में सिर्फ 37 रन बनाकर खिलान पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया अब मैच में बहुत आगे नजर आ रही है. हालांकि नियमित अंतराल पर विकेट निकालकर भारत बड़ी जीत दर्ज करना चाहता है.
जिम्बाब्वे की टीम तेजी से रन नहीं बना पा रही है, जिसके कारण ही उन पर दबाव बढ़ गया है. हालांकि इसके साथ ही भारतीय गेंदबाजों को विकेट भी नहीं मिल पा रहा है. हालांकि गेंदबाजों ने रन भी बहुत ही मुश्किल से दिए हैं.
जिम्बाब्वे की टीम ने पिछले 10 ओवरों में कोई विकेट नहीं गंवाया है, लेकिन वो बहुत ही धीमी बल्लेबाजी कर रही है. जिसके कारण ही मैच उनके पकड़ से बाहर होता जा रहा है. वहीं भारतीय गेंदबाजों अपनी पकड़ और मजबूत की है.
जिम्बाब्वे की टीम शुरुआत विकेट गंवाने के बाद बहुत ही धीमी बल्लेबाजी कर रही है. 15 ओवरों में सिर्फ 50 रन ही बने हैं. ऐसे में उनके लिए 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करना बहुत ही मुश्किल नजर आ रहा है.
पावरप्ले में ही जिम्बाब्वे की टीम ने तीसरा विकेट गंवा दिया है. ब्रैंडन सेनजेरे को आरएस अंबरीश ने सिर्फ 3 रनों के स्कोर पर ही पवेलियन भेज दिया है. जिम्बाब्वे की टीम फिलहाल बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है.
जिम्बाब्वे की टीम को दूसरा झटका लगा है. ध्रुव पटेल सिर्फ 8 रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार बन गए हैं. सिर्फ 17 रनों पर ही टीम ने 2 विकेट गंवा दिए हैं.
जिम्बाब्वे की टीम को बहुत ही खराब शुरूआत मिली है. पारी की दूसरी गेंद पर ही नैथेनियल ह्लाबंगना बिना खाता खोले ही आरएस अंबरीश का शिकार बने हैं. जिम्बाब्वे की टीम 353 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है.
टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 352 रन बनाए हैं. जिसमें विहान मल्होत्रा ने नाबाद 109 रन बनाए, तो वहीं वैभव सूर्यवंशी ने 52 रन बनाए. अभिज्ञान कुंडू ने भी 61 रनों की पारी खेली. अंत में खिलान पटेल ने भी 12 गेंदों में 30 रन जोड़े. सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे और पनाशे मजाई ने 2-2 विकेट अपने नाम किए. वहीं तातेंडा चिमुगोरो ने भी 3 विकेट झटके.
टीम इंडिया के उपकप्तान विहान मल्होत्रा ने 104 गेंदों में शानदार शतक जड़ा. जिसके कारण ही टीम इंडिया 350 रनों के करीब पहुंच सकी. विहान की शानदार बल्लेबाजी के कारण जिम्बाब्वे के गेंदबाज दबाव में रहे.
टीम इंडिया ने आरएस अंबरीश के रुप में 7वां विकेट गंवा दिया है. अंबरीश 21 रन बनाकर पनाशे मजाई का शिकार बने हैं. हालांकि मैदान पर अभी भी विहान मल्होत्रा खड़े नजर आ रहे हैं.
टीम इंडिया के उपकप्तान विहान मल्होत्रा तेजी से शतक की ओर बढ़ रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया भी अब बड़ा स्कोर बना चुकी है. फिलहाल टीम इंडिया का लक्ष्य 350 रनों तक पहुंचने पर है.
टीम इंडिया को छठा झटका लग गया है. कनिष्क चौहान सिर्फ 3 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. वहीं 66 रन बनाकर विहान मल्होत्रा एक छोर पर खड़े हैं. कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे को दूसरा विकेट मिला है.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने अब विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू का विकेट गंवा दिया है. कुंडू 62 गेंदों में 61 रन बनाकर पवेलियन लौटे. विहान मल्होत्रा के ऊपर अब ज्यादा जिम्मेदारी आ गई है.
टीम इंडिया के उपकप्तान विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने शानदार अर्धशतक ठोका है. दोनों ही खिलाड़ियों ने संभल कर बल्लेबाजी करके जिम्बाब्वे की टीम को मुश्किल में डाल दिया है.
अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा बहुत ही संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में पहुंच गई है. फिलहाल जिम्बाब्वे के गेंदबाज बहुत ज्यादा दबाव में नजर आ रहे हैं.
वेदांत त्रिवेदी के जल्दी पवेलियन लौटने के बाद टीम इंडिया अब संभल कर बल्लेबाजी कर रही है. उपकप्तान विहान मल्होत्रा और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू दोनों ही संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. जिसके कारण टीम इंडिया बड़ा स्कोर बना सकती है.
भारतीय टीम ने वेदांत त्रिवेदी के रुप में चौथा विकेट गंवा दिया है. त्रिवेदी सिर्फ 15 रन बनाकर तातेंडा चिमुगोरो का शिकार बने हैं. लगातार गिरते विकेट के कारण टीम इंडिया मुश्किल में फंस गई है.
वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे का विकेट गिरने के बाद अब विहान मल्होत्रा और वेदांत त्रिवेदी संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. 15 ओवरों में टीम इंडिया ने 127 रन बनाए हैं.
टीम इंडिया ने कप्तान आयुष म्हात्रे के बाद अब वैभव सूर्यवंशी का भी विकेट गंवा दिया है. वैभव 30 गेंदों में 52 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. टीम इंडिया के आने वाले बल्लेबाजों को अब संभल कर बल्लेबाजी करनी होगी.
टीम इंडिया ने कप्तान आयुष म्हात्रे के रुप में दूसरा विकेट गंवा दिया है. म्हात्रे 19 गेंदों में 21 रन बनाकर तातेंडा चिमुगोरो का शिकार बने हैं. म्हात्रे लगातार आक्रामक अंदाज में खेलने की जगह से जल्दी पवेलियन लौटे हैं.
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 24 गेंदों में ही पचासा जड़ दिया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है. आयुष म्हात्रे भी वैभव का साथ निभा रहे हैं.
टीम इंडिया ने एरॉन जॉर्ज के रूप में पहला विकेट गंवा दिया है. जॉर्ज ने 16 गेंदों में 23 रन बनाए हैं. उन्हें पनाशे मजाई ने पवेलियन का रास्ता दिखाया है. बल्लेबाजी करने अब कप्तान आयुष म्हात्रे उतरे हैं.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम की पारी शुरू हो गई है. जहां पर सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी और एरॉन जॉर्ज क्रीज पर उतरे हैं. वहीं जिम्बाब्वे के लिए पहला ओवर पनाशे मजाई फेंक रहे हैं.
नैथेनियल ह्लाबंगना (विकेटकीपर), ध्रुव पटेल, कियान ब्लिगनॉट, वेबस्टर माधिधि, ताकुदजवा माकोनी, लीरॉय चिवौला, सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे (कप्तान), ब्रैंडन सेनजेरे, माइकल ब्लिगनॉट, तातेंडा चिमुगोरो, पनाशे मजाई.
एरॉन जॉर्ज, वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), वेदांत त्रिवेदी, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, उद्धव मोहन.
जिम्बाब्वे की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. बारिश इस मुकाबले में खलल डाल सकती है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे के कप्तान सिम्बाराशे मुडजेंगरेरे ने पहले फील्डिंग करने का फैसला किया है.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू मौजूदा समय में बहुत ही अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं. उन्होंने अब तक टूर्नामेंट में टीम इंडिया के लिए अहम भूमिका निभाई है. ऐसे में वो इस मुकाबले में भी अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं.
वैभव सूर्यवंशी आज जिम्बाब्वे के खिलाफ मुकाबले में 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं. सूर्यवंशी अगर इस मुकाबले में शतक जड़ते हैं, तो वो इतिहास रच सकते हैं.
यहां पर पढ़ें पूरी खबर:जिम्बाब्वे के खिलाफ 2 बड़े रिकॉर्ड बना सकते हैं 14 साल के वैभव सूर्यवंशी, इस युवा स्टार को छोड़ेंगे पीछे
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए तेज गेंदबाज हेनिल पटेल ने अब तक सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है. हेनिल की शानदार गेंदबाजी के कारण ही टीम इंडिया के खिलाफ बल्लेबाजों को परेशानी हो रही है. ऐसे में इस मुकाबले में भी पटेल से टीम मैनेजमेंट को बड़ी उम्मीदें हैं.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. ऐसे में वो आज जिम्बाब्वे के खिलाफ शानदार शतक ठोक सकते हैं. जिम्बाब्वे के गेंदबाजों ने अब तक इस टूर्नामेंट में बहुत ज्यादा निराश किया है.










