pakistan under 19 player abdul subhan

Pak U19 vs NZ U19: कौन हैं पाकिस्तान के युवा स्टार अब्दुल सुभान? टीम इंडिया के लिए बन सकता है बड़ा खतरा

Pak U19 vs NZ U19: आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान की टीम बहुत ही कमाल का प्रदर्शन कर रही है. जहां पर पाकिस्तान की टीम बड़े मैचों में आसानी से जीत दर्ज कर रही है. हमेशा की तरह पाकिस्तान के तेज गेंदबाजों ने अब तक कहर बरपाया है. जिसमें अब्दुल सुभान का नाम भी सबसे आगे नजर आ रहा है. ये खिलाड़ी टीम इंडिया के लिए भी बड़ा खतरा बन सकता है. 

Pak U19 vs NZ U19: एसीसी अंडर19 एशिया कप 2025 को जीतकर पाकिस्तान की टीम आईसीसी अंडर19 क्रिकेट वर्ल्ड कप 2026 खेलने आई है. उस फॉर्म को पाकिस्तान ने इस टूर्नामेंट में भी बरकरार रखा है. जिसके कारण ही बड़ी टीमों के खिलाफ भी वो अच्छा प्रदर्शन कर रही है. पाक टीम के तेज गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके सभी को प्रभावित किया है. जिसमें सबसे ज्यादा चर्चा फिलहाल अब्दुल सुभान की हो रही है. इस तेज गेंदबाजों ने बल्लेबाजों के होश उड़ा दिए हैं. 

विज्ञापन

कौन हैं पाकिस्तान के अब्दुल सुभान? 

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज अब्दुल सुभान ने न्यूजीलैंड अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ 6.3 ओवरों में 11 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए. जिसके कारण ही उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया. इस टूर्नामेंट में अब तक उन्होंने 4 मैचों में सिर्फ 9.44 की औसत से 9 विकेट अपने नाम किए हैं. बल्लेबाजों को उनके खिलाफ रन बनाने में बड़ी परेशानी हो रही है. पाकिस्तान अपना अगला मुकाबला अब भारत के खिलाफ खेलने वाला है. जहां पर अब्दुल सुभान खतरनाक साबित हो सकते हैं. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के खिलाफ उन्होंने 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किया है. ऐसे में 1 फरवरी को भारतीय बल्लेबाज इस गेंदबाज को संभल कर खेलना चाहेंगे. 

विज्ञापन

इस गेंदबाज के बारे में और जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ