IND vs ZIM: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच 26 जुलाई को हरारे के मैदान पर सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर भी टीम इंडिया ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. टीम मैनेजमेंट और फैंस को इस मुकाबले में स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से बड़ी उम्मीदें थी. हालांकि उन्होंने एक बार फिर से निराश किया है. सीरीज के तीनों ही मुकाबलों में अभिषेक फेल हुए हैं. ऐसे में उनकी प्लेइंग 11 में जगह बड़ी खतरे में नजर आ रही है.
अभिषेक शर्मा लगातार छठी बार हुए फेल
साल 2026 अब तक टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज अभिषेक शर्मा के लिए अच्छा नहीं गया है. टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल मुकाबले को छोड़कर अभिषेक के बल्ले से रन नहीं आया था. उसके बाद उन्होंने आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेले 2-2 मैच में अच्छा प्रदर्शन किया. जिसके बाद सभी को उम्मीद थी कि उनकी फॉर्म लौट आई. हालांकि इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे मैच के बाद से अब तक 6 लगातार पारियों में अभिषेक शर्मा फेल हुए हैं. इन 6 पारियों में अब तक अभिषेक ने सिर्फ 40 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज में तो अभिषेक तीनों ही पारियों में तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुज़ारबानी का ही शिकार बने हैं. अभिषेक बार-बार खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा रहे हैं.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली इस चीज से दूर रहने की सलाह, ईशान किशन ने किया बड़ा खुलासा
संजू सैमसन को मिल सकता है मौका
टीम इंडिया अब टी-20 फॉर्मेट में अगली बार एशियन गेम्स 2026 में खेलने वाली है. जहां पर संजू सैमसन की भी टीम में वापसी होने वाली है. ऐसे में कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर समझदारी दिखाकर अभिषेक को प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते हैं. इस स्थिति में वैभव सूर्यवंशी और संजू सैमसन को टीम इंडिया के लिए सलामी बल्लेबाजी करते हुए देखा जा सकता है. संजू सैमसन को सिर्फ 3 खराब पारियों के बाद ही प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. फिलहाल मैनेजमेंट की समस्या बढ़ी हुई है.
ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे से पहले टीम इंडिया को लगा तगड़ा झटका, बुमराह समेत 5 खिलाड़ी हो सकते हैं बाहर
संबंधित खबरें
‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
2 mins agoवैभव अभिषेक को भी मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
2 mins agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
17 mins agoऋषभ पंत न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फिटनेस टेस्ट में हुए फेल
48 mins agoअफगानिस्तान ने वनडे रैंकिंग में रचा इतिहास, पहली बार हासिल की ऊंची पोजीशन
1 hr agoसंजू सैमसन को ट्रोल करने वाले को अश्विन ने दिया करारा जवाब
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी का अब घरेलू क्रिकेट में दिखने वाला है जलवा
2 hrs agoभारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे मैच कितने बजे शुरू होगा?
2 hrs agoन्यूजीलैंड में इन 5 भारतीय बल्लेबाजों का रहा दबदबा, बनाए सबसे ज्यादा रन
2 hrs agoपहले वनडे में होगी भारत की कड़ी परीक्षा, ऑकलैंड के आंकड़ों ने बढ़ाई टेंशन
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines