---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND VS ZIM T20I Highlights: टीम इंडिया को हरारे में मिली लगातार दूसरी जीत, बल्ले के बाद गेंद से दिखाया दम

India vs Zimbabwe Highlights: टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने गेंद और बल्ले दोनों के साथ ही कमाल का प्रदर्शन किया. जिसके कारण ही टीम ने 90 रनों से मैच जीतकर सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर लिया.

---विज्ञापन---

IND vs ZIM 2nd T20I Highlights: हरारे स्पोर्ट्स क्लब में टीम इंडिया और जिम्बाब्वे के बीच दूसरा टी-20 मुकाबला खेला गया. जहां पर सिकंदर रजा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने इस फैसले को गलत साबित कर दिया. टीम इंडिया ने 20 ओवरों में धमाकेदार प्रदर्शन के दम पर 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए. जवाब में जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवरों में 129 रन ही बना सकी और 90 रनों से मुकाबला हार गई. इसी के साथ टीम इंडिया ने सीरीज को भी 2-0 से जीत लिया है. 

टीम इंडिया ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. वहीं वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 20 रन ही जोड़ सके. विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए कप्तान श्रेयस अय्यर ने भी 25 रन जोड़े. हालांकि अंत में उपकप्तान तिलक वर्मा ने सिर्फ 29 गेंदों में ही नाबाद 60 रन ठोक दिए. शिवम दुबे ने नाबाद 6 रन बनाए. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 20 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बना लिए. जिम्बाब्वे के लिए ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी और ब्रैड इवांस ने 1-1 विकेट हासिल किया.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान को लगा बड़ा झटका, वेस्टइंडीज और इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी

मैच के साथ ही साथ सीरीज भी जीती इंडिया 

220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं मिली. टीम ने पहले मैच की तरह नियमित अंतराल पर विकेट गंवाया. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवरों में 129 रन ही बना सकी और 90 रनों से मुकाबला हार गई. सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने 32 रनों की अहम पारी खेली. हालांकि कोई दूसरा बल्लेबाज लड़ाई नहीं कर सका. टीम इंडिया के लिए अभिषेक शर्मा ने 3 विकेट हासिल किए हैं. वहीं यश ठाकुर और प्रिंस यादव को भी 2-2 विकेट मिला है. शिवम दुबे, तिलक वर्मा और रवि बिश्नोई को भी 1-1 सफलता मिली है. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: श्रीलंका दौरे के लिए इस दिन होगा टीम इंडिया का ऐलान! सामने आया बड़ा अपडेट

20:00 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: टीम इंडिया को हरारे में मिली लगातार दूसरी जीत

टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ लगातार दूसरे मुकाबले में कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 90 रनों से जीत दर्ज की है. गेंदबाजों ने इंडिया के लिए लगातार दूसरे मुकाबले में कमाल किया है.

19:54 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: डेब्यू मैच में चमके यश ठाकुर

तेज गेंदबाज यश ठाकुर को टीम इंडिया में आज डेब्यू करने का मौका मिला है. उन्होंने 2 विकेट हासिल करके खुद को साबित कर दिया है. जिम्बाब्वे की टीम ने 16.4 ओवरों में 9 विकेट गंवाकर 122 रन ही बनाए हैं.

19:50 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: गेंद के साथ चमके अभिषेक शर्मा

प्रिंस यादव की इंजरी के कारण अभिषेक शर्मा को भी गेंदबाजी का मौका मिला है. उन्होंने 2 बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे की टीम 16 ओवरों में 121 रन बनाकर 8 विकेट गंवा चुकी है.

19:33 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे को लगा छठा झटका

जिम्बाब्वे की टीम बहुत बड़ी मुश्किल में नजर आ रही है. रयान बर्ल को 20 रनों के स्कोर पर तिलक वर्मा ने पवेलियन भेज दिया है. इसी के साथ जिम्बाब्वे की टीम ने 12 ओवरों में 6 विकेट गंवाकर 90 रन ही बनाए हैं.

19:14 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे की आधी टीम अब लौटी पवेलियन

जिम्बाब्वे की आधी टीम 9वें ओवर में ही पवेलियन लौट गई है. शिवम दुबे ने वेस्ली मधेवेरे को सिर्फ 2 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही जिम्बाब्वे ने 8.4 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 65 रन ही बनाए हैं.

19:05 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे टीम की पारी लड़खड़ाई

जिम्बाब्वे की टीम अब बैक टू बैक विकेट गंवा रही है. जिसके कारण ही टीम 6.2 ओवरों में 49 रन बनाकर 4 विकेट गंवा दिए हैं. प्रिंस यादव 2 विकेट मिली है, वहीं रवि बिश्नोई और यश ठाकुर को 1-1 सफलता मिली है.

18:54 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे को लगा बैक टू बैक झटका

जिम्बाब्वे की टीम को बैक टू बैक झटके लगे हैं. ब्रायन बेनेट 32 रन बनाकर यश ठाकुर का शिकार बने हैं. वहीं प्रिंस यादव ने बेन करन को पवेलियन भेज दिया है. जिम्बाब्वे की टीम ने 5 ओवरों में 2 विकेट गंवाकर 44 रन बना लिए हैं.

18:34 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे की पारी हुई शुरू

जिम्बाब्वे की टीम अब 220 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. ब्रायन बेनेट और बेन करन दोनों ओपनिंग करने उतरे हैं. टीम इंडिया के लिए मयंक यादव पहला ओवर करने उतरे हैं.

18:18 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को दिया 220 रनों का लक्ष्य

भारतीय टीम ने 20 ओवरों में शानदार बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट गंवाकर 219 रन बनाए हैं. जिम्बाब्वे को जीत के लिए 220 रन बनाने होंगे. इस दौरान उपकप्तान तिलक वर्मा ने नाबाद 60 रन बनाए हैं. वहीं विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने भी 81 रनों की पारी खेली.

18:07 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: रिंकू सिंह हो गए फेल

लंबे समय के बाद टीम इंडिया में वापसी कर रहे रिंकू सिंह जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में फेल हो गए हैं. रिंकू 8 गेंदों में सिर्फ 12 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं.

17:56 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: ईशान किशन शतक बनाने से चूके

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज ईशान किशन शतक बनाने से चूक गए. किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की बेहद शानदार पारी खेली. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 17.3 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 191 रन बना लिए हैं. वहीं तिलक वर्मा अर्धशतक बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं.

17:49 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: ईशान-तिलक के बीच शानदार पार्टनरशिप

तिलक वर्मा और ईशान किशन के बीच चौथे विकेट के लिए बड़ी साझेदारी हो रही है. जिसके कारण ही टीम इंडिया मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. टीम ने 16.3 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 181 रन बना चुकी है.

17:33 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: ईशान किशन ने जड़ा शानदार पचासा

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करके हरारे में अर्धशतक ठोका है. जिसके कारण ही टीम इंडिया शुरुआती विकेटों से उबर सकी. अब भारत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही है.

17:19 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका

टीम इंडिया ने बड़ा विकेट गंवा दिया है. कप्तान श्रेयस अय्यर 20 गेंदों में 25 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. इसी के साथ टीम इंडिया ने 10 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 95 रन बना लिए हैं. ईशान किशन एक छोर संभालकर बल्लेबाजी कर रहे हैं.

17:14 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: अय्यर-किशन ने कराई इंडिया की वापसी

टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन और कप्तान श्रेयस अय्यर ने पारी को संभाला है. जिसके कारण ही टीम इंडिया ने 9.2 ओवरों में 2 विकेट के लक्ष्य पर 88 रन बना लिए हैं.

16:50 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: वैभव सूर्यवंशी सस्ते में लौटे पवेलियन

टीम इंडिया ने पावरप्ले में ही दूसरा विकेट गंवा दिया है. वैभव सूर्यवंशी 9 गेंदों में 20 रनों की आक्रामक पारी खेलकर आउट हो गए. इसी के साथ टीम इंडिया ने 4 ओवरों में 34 रनों पर 2 विकेट गंवा दिया है.

16:40 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: अभिषेक सस्ते में लौटे पवेलियन

टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा सिर्फ 8 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए हैं. पिछले मुकाबले में भी वो बुरी तरह से फेल हो गए थे. ब्लेसिंग मुज़ारबानी ने टीम को पहली सफलता दिलाई है.

16:34 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: शुरू हुई टीम इंडिया की पारी

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी है. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा पारी की शुरुआत कर रहे हैं. दोनों ही बल्लेबाजों से टीम को बड़ी उम्मीदें हैं.

16:10 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: टीम इंडिया की प्लेइंग 11

वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, इशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, शिवम दुबे, रवि बिश्नोई, प्रिंस यादव, यश ठाकुर, मयंक यादव.

16:09 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे टीम की प्लेइंग 11

ब्रायन बेनेट, बेन करन, डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, वेस्ली मधेवेरे, तदिवानाशे मारुमानी (विकेटकीपर), ब्रैड इवांस, न्यूमैन न्यामहुरी, रिचर्ड नगारवा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी

16:07 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी

जिम्बाब्वे की टीम ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. ऐसे में टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करते हुए नजर आने वाली है. बतौर भारतीय कप्तान अय्यर पहली बार टॉस हारे हैं.

15:39 (IST) 25 Jul 2026
IND VS ZIM T20I Live Score: सीरीज जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया

टीम इंडिया सीरीज में पहले से ही 1-0 से आगे चल रही है. ऐसे में अगर दूसरा मुकाबला टीम इंडिया ने जीता, तो सीरीज भी उनके नाम हो जाएगी. ऐसे में श्रेयस अय्यर की नजर बतौर कप्तान पहली सीरीज जीत दर्ज करने पर है.

First published on: Jul 25, 2026 03:34 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More

Aditya

आदित्य तिवारी News24online.com में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता का सफर मार्च 2019 में शुरू हुआ था. खेल पत्रकारिता में पिछले कई सालों के सफर के बाद अब News 24 पहुंचे हैं. क्रिकेट खेलने और देखने का शौक है. स्पोर्ट्स की दुनिया में गुम रहते हैं. Cricket, Kabaddi और Hockey जैसे खेलों में अच्छी खासी पकड़ है. कानपुर के जागरण कॉलेज से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. उसके बाद से ही इस सफर पर निकल गए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola