IND vs WI: तीन वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। लेकिन मैच में टीम इंडिया के उप कप्तान हार्दिक पांड्या के साथ कुछ ऐसा हुआ जिससे वह भी खुश नहीं होंगे। क्योंकि पांड्या ने न शॉट खेला और न ही रन भागा उसके बाद भी वह आउट हो गए। जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दुर्भाग्यपूर्ण आउट हुए पांड्या
पूरा मामला मैच के 17वें ओवर का है। इस ओवर में उप कप्तान हार्दिक पांड्या दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से रन आउट हो गए। पांड्या इशान किशन के साथ मिलकर बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 5 रनों के स्कोर पर थे। तभी बल्लेबाजी कर रहे किशन ने यानिक कारियाह की ऑफ स्टंप पर जाती गेंद पर सीधा शॉट् खेला। किशन के शॉट खेलते ही पांड्या क्रीच छोड़कर आगे बढ़ गए। लेकिन यानिक कारियाह गेंद को लपक नहीं पाए और गेंद उनके हाथ से टच होती हुई स्टंप से टकरा गई।
https://twitter.com/NihariVsKorma/status/1684764896150380544?s=20
जब तक पांड्या क्रीच के अंदर पहुंचते तब तक गेंद स्टंप प लग चुकी थी। जिससे पांड्या रन आउट हो गए। हालांकि इसमें पांड्या की कही कोई गलती नहीं थी, लेकिन उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा। जिससे पांड्या महज 5 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौट गए।
बता दें कि पहले वनडे में भारतीय गेंदबाजों के आगे वेस्टइंडीज के बल्लेबाज पानी भरते नजर आए और पूरी टीम महज 114 रनों के स्कोर पर ऑलआउट हो गई। हालांकि टीम इंडिया के पांच बल्लेबाज इस स्कोर तक पहुंचने से पहले आउट हो गए थे।
संबंधित खबरें
WTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
1 hr agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
1 hr ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
1 hr agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
2 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
5 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
6 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
7 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
8 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines