इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को 6 विकेट से अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के पहले मैच में जीत मिली है. अभिज्ञान कुंडू की शानदार 42 रनों की पारी टीम इंडिया के बहुत काम आई. गेंदबाजी में भारत के लिए हेनिल पटेल ने 5 विकेट अपने नाम किए थे.
IND U19 vs USA U19 World Cup 2026 Highlights: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मुकाबला क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम और यूएसए अंडर19 क्रिकेट के बीच खेला गया. जहां पर टीम इंडिया ने मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसके बाद यूएसए की टीम सिर्फ 107 रनों पर ही सिमट गई. टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने भी बहुत ज्यादा निराश किया, लेकिन अंत में 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया.
भारतीय गेंदबाजों ने किया कमाल का प्रदर्शन
टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी यूएसए अंडर19 क्रिकेट टीम को बेहद खराब शुरुआत मिली. सलामी बल्लेबाज अमरिंदर गिल सिर्फ 1 रन ही बना सके. वहीं साहिल गर्ग और अर्जुन महेश ने 16-16 रन बनाए. कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव तो अपना खाता भी नहीं खोल सके. नीतीश सुदिनी ने 36 रन बनाकर अपनी टीम के लिए लड़ाई लड़ी, लेकिन उसके बाद भी उनकी टीम 35.2 ओवरों में 107 रनों पर ही सिमट गई. इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए हेनिल पटेल ने 5 विकेट हॉल अपने नाम लिया. इसके अलावा दीपेश देवेंद्रन, वैभव सूर्यवंशी, आरएस अंबरीश और खिलान पटेल ने 1-1 विकेट अपने नाम किया.
ये भी पढ़ें: U19 World Cup का किंग कौन? देखें चैंपियंस की पूरी लिस्ट, इन देशों के हाथ अब तक नहीं लगी ट्रॉफी
टीम इंडिया को मिली जीत
सिर्फ 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को खराब शुरुआत मिली. वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. कप्तान आयुष म्हात्रे ने 19 रन बनाए. वहीं वेदांत त्रिवेदी ने भी सिर्फ 2 रन ही जोड़े. जबकि विहान मल्होत्रा ने 18 रन बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज अभिज्ञान कुंडू ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 42 रनों की पारी खेली. वहीं कनिष्क चौहान ने भी नाबाद 10 रन बनाए. जिसके कारण ही डकवर्थ लुईस नियम के कारण भारत को 6 विकेट से जीत मिली. यूएसए अंडर19 क्रिकेट टीम के लिए ऋत्विक अप्पिडी ने 2 विकेट अपने नाम किया. टूर्नामेंट में भारत का आगाज जीत के साथ हुआ है.
ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह के बाद गुजरात से आया नया ‘तूफान’, पहले U19 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के लिए 5 विकेट लेकर मचाई धूम
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को चौथा झटका लगा है. विहान मल्होत्रा सिर्फ 18 रन बनाकर कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव ने पवेलियन भेज दिया. भारत अब जीत से बस 26 रन ही दूर है.
टीम इंडिया ने 3 विकेट के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं. अब जीत के लिए टीम को सिर्फ 37 रनों की और जरूरत है. अभिज्ञान कुंडू और विहान मल्होत्रा ने पलटवार किया है.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को तीसरा झटका लगा है. कप्तान आयुष म्हात्रे 19 रन बनाकर ऋषभ शिम्पी का शिकार बने हैं. भारत को अब मुकाबले में एक अच्छी पार्टनरशिप करनी होगी.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को दूसरा झटका लगा है. वेदांत त्रिवेदी सिर्फ 2 रन बनाकर ही पवेलियन लौट गए. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया की परेशानी बहुत ज्यादा बढ़ गई है.
बारिश रुकने के बाद अब दोबारा मैच शुरू हो गया है. वेदांत त्रिवेदी और आयुष म्हात्रे अब बल्लेबाजी करने उतरे हैं. टीम इंडिया इस मैच को जल्द से जल्द खत्म करने के इरादे से उतरी है.
बारिश के कारण अब मैच सिर्फ 37 ओवर का ही कर दिया गया है. जिसके कारण ही अब टीम इंडिया को डकवर्थ लुईस नियम के कारण 96 रनों का लक्ष्य मिला है.
भारतीय फैंस के लिए बुलावायो से खुशखबरी आई है. वहां पर बारिश की रफ्तार अब धीमी हो गई है. जिसके कारण ही जल्द ही दोबारा टीम इंडिया की पारी शुरू हो सकती है.
बुलावायो में अभी बहुत तेज से बारिश हो रही है. जिसके कारण ही मैच दोबारा नहीं शुरू हो रहा है. अगर मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया को बड़ा नुकसान हो सकता है. इस मुकाबले में आसानी से टीम इंडिया जीत सकती है.
क्वींस स्पोर्ट्स क्लब बुलावायो में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है. जिसके बाद भी मैच बीच में ही रुक गया है. बिजली कड़कने की वजह से अंपायरों ने दोनों ही टीमों को वापस ड्रेसिंग रूम में भेज दिया है.
टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 2 रन बनाकर ऋत्विक अप्पिडी का शिकार बन गए. सूर्यवंशी के फेल होने से टीम इंडिया को खराब शुरुआत मिली है.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम मैदान पर 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. जहां पर वैभव सूर्यवंशी और आयुष म्हात्रे क्रीज पर उतरे हैं. वहीं रित्विक यूएसए के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.
टीम इंडिया जैसे ही 108 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो मैदान पर बारिश शूरू हो गई. जिसके कारण ही भारतीय पारी कुछ देर से शुरू हो सकती है.
वैभव सूर्यवंशी ने नीतीश सुदिनी को 36 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही यूएसए की टीम ने 107 रन ही बनाए. टीम इंडिया के लिए हेनिल पटेल ने 5 विकेट हॉल लिया है.
यूएसए की टीम ने 105 रनों के स्कोर पर अपना आठवां और 9वां विकेट गंवा दिया है. इसी के साथ हेनिल पटेल ने मैच में 5 विकेट अपने नाम किया है.
यूएसए की टीम ने 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है. नीतीश सुदिनी 33 रन बनाकर अकेले बांग्लादेश के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. टीम इंडिया की नजर 3 और विकेट लेने पर है.
यूएसए की टीम को छठा झटका लगा है. आरएस अंबरीश ने अदनीत झांब को 18 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. अब इनकी टीम का 100 रन बना पाना भी मुश्किल लग रहा है.
यूएसए की टीम ने 39 रनों पर ही 5 विकेट गंवा दिया है. टीम इंडिया के गेंदबाजों के आमने यूएसए के बल्लेबाज कहीं नहीं टिक रहे हैं. जिसके कारण ही मैच पूरी तरह से एकतरफा हो गया है.
यूएसए के बल्लेबाज अर्जुन महेश सिर्फ 16 रन बनाकर हेनिल पटेल का शिकार बने हैं. जिसके कारण ही यूएसए की टीम ने 35 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया है. जिसमें से हेनिल को 3 विकेट मिले हैं.
यूएसए के कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव बिना खाता खोले ही हेनिल पटेल का शिकार हो गए हैं. टीम ने सिर्फ 34 रनों पर ही 3 विकेट गंवा दिए हैं. भारतीय गेंदबाजों का दबदबा फिलहाल मैदान पर देखने को मिल रहा है.
अमरिंदर गिल के बाद साहिल गर्ग भी सस्ते में पवेलियन लौट गए हैं. दीपेश देवेंद्रन ने गर्ग को 16 रनों के स्कोर पर पवेलियन भेज दिया है. जिसके कारण ही यूएसए की टीम ने 9 ओवरों में 29 रन बनाकर दोनों सलामी बल्लेबाजों का विकेट गंवा दिया है.
यूएसए की टीम ने 6 ओवर में 1 विकेट गंवाकर 17 रन ही बनाए हैं. साहिल गर्ग और अर्जुन महेश संभल कर बल्लेबाजी कर रहे हैं. टीम इंडिया के गेंदबाज फिलहाल हावी नजर आ रहे हैं.
यूएसए अंडर19 क्रिकेट टीम बल्लेबाजी करने उतरी है. जहां पर उनकी टीम के लिए साहिल गर्ग और अमरिंदर गिल सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं भारत के लिए पहला ओवर दीपेश देवेंद्रन डाल रहे हैं.
साहिल गर्ग, अमरिंदर गिल, अर्जुन महेश (विकेटकीपर), उत्कर्ष श्रीवास्तव (कप्तान), ऋत्विक अप्पिडी, अदनीत झांब, अमोघ अरेपल्ली, नीतीश सुदिनी, सबरीश प्रसाद, अदित कप्पा, ऋषभ शिम्पी.
आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगलिया, आरएस अंबरीश, कनिष्क चौहान, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, खिलान पटेल.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम के कप्तान आयुष म्हात्रे ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बड़े बदलाव नजर आ रहे हैं. यूएसए की टीम टॉस हारने के साथ ही मैच में बहुत पीछे हो गई है.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम को इस टूर्नामेंट में कुल 3 मुकाबले खेलने हैं. जिसमें से पहला मैच आज खेला जाने वाला है. अगले राउंड में जगह बनाने के लिए टीम को अपने सभी मुकाबले जीतने होंगे.
यहां पढ़ें पूरी खबर:वैभव सूर्यवंशी U19 वर्ल्ड कप में करेंगे चौके-छक्कों की बारिश! जानें टीम इंडिया का शेड्यूल, स्क्वाड और LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
टीम इंडिया के उभरते हुए स्टार वैभव सूर्यवंशी के पास इस टूर्नामेंट का सिक्सर किंग बनने का मौका है. जिसके लिए उन्हें कुल 19 छक्के जड़ने होंगे. फिलहाल ये रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस के नाम दर्ज है. सूर्यवंशी पहली गेंद से ही अटैक करने के लिए जाने जाते हैं.
इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने हाल के समय में बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. वैभव सूर्यवंशी की कप्तानी में टीम ने साउथ अफ्रीका अंडर19 क्रिकेट टीम को 3-0 से हराया था.
आयुष म्हात्रे घरेलू क्रिकेट में तो कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन इंडिया अंडर19 टीम के लिए उनका प्रदर्शन ठीक-ठाक ही रहा है. ऐसे में इस बड़े मुकाबले में उनका असली टेस्ट होने वाला है. कप्तान म्हात्रे को अपने बल्ले का जादू दिखाना होगा.
वैभव सूर्यवंशी अपना पहला आईसीसी टूर्नामेंट खेल रहे हैं. जिसके कारण ही उन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं. हाल के समय में सूर्यवंशी ने छक्कों की बारिश की है. ऐसे में इस मुकाबले में वो बड़ी पारी खेल सकते हैं.
आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप के इतिहास में 5 बार की चैंपियन टीम इंडिया अब अपने छठे खिताब को जीतने की तैयारी कर रही है. भारतीय टीम में कई आईपीएल के स्टार नजर आने वाले हैं. जिसके कारण ही इन खिलाड़ियों पर फैंस की भी नजरें बनी हुई हैं. ऐसे में भारत जीत के साथ ही टूर्नामेंट का आगाज करना चाहेगा.










