जसप्रीत बुमराह के बाद गुजरात से आया नया 'तूफान', पहले U19 वर्ल्ड कप मैच में टीम इंडिया के लिए 5 विकेट लेकर मचाई धूम

Henil Patel Incredible Performance: टीम इंडिया के लिए अंडर 19 वर्ल्ड कप की शुरुआत धमाकेदार रही है. USA के खिलाफ पहले मैच में भारतीय टीम ने तबाही मचाई. गुजरात के तेज गेंदबाज ने कमाल किया और 5 विकेट अपने नाम किए. लग रहा है कि जसप्रीत बुमराह के बाद अब गुजरात से भारत को एक और तूफानी गेंदबाज मिल चुका है.

Henil Patel Incredible Performance

बुमराह के बाद गुजरात का नया तूफान

Henil Patel Incredible Performance: अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया की शुरुआत धमाकेदार अंदाज में हुई है. उनका पहला मैच यूनाइटेड स्टेट्स ऑफ अमेरिका के खिलाफ हो रहा है. इस मुकाबले में भारत ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. भारतीय टीम के लिए हेनिल पटेल ने कमाल किया और 5 विकेट अपने नाम किए. इसी कारण वो चर्चा का विषय बने हैं. वो पिछले काफी महीनों से टीम इंडिया के लिए कमाल कर रहे हैं और अब उन्होंने फिर से अपनी तेज गेंदबाजी का जादू बिखेरा है.

विज्ञापन

U19 वर्ल्ड कप के पहले मैच में हेनिल ने मचाई धूम

अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 का पहला मैच भारत और USA के बीच बुलावायो में मैच हो रहा है. भारत ने टॉस जीता और गेंदबाजी का फैसला किया. उन्होंने भारत को पहली सफलता दिलाई और अमरिंदर गिल को आउट कर दिया. उन्होंने USA के विकेटकीपर बल्लेबाज अर्जुन महेश को पवेलियन का रास्ता दिखाया और उनके कप्तान उत्कर्ष श्रीवास्तव को क्लीन बोल्ड कर दिया. हेनिल ने इसके बाद सबरीश प्रसाद और ऋषभ राज शिम्पी को भी पवेलियन का रास्ता दिखाया. USA 107 रन बनाकर ऑलआउट हो गई. पटेल ने 7 ओवरों में 16 रन देकर 5 विकेट अपने नाम किए. ये उनके यूथ वनडे करियर का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा है.

विज्ञापन

कौन हैं हेनिल पटेल?

हेनिल पटेल का जन्म 27 फरवरी 2007 को गुजरात के वलसाड में हुआ था. छोटी उम्र से ही क्रिकेट के प्रति उनका लगाव था और उन्होंने भारत के लिए खेलने का सपना देखा. उन्होंने जसप्रीत बुमराह के होमटाउन अहमदाबाद के क्लब्स में खेलना शुरू किया और फिर गुजरात की अंडर 19 एवं अंडर 23 टीम में जगह बनाई. उन्होंने अपनी तेज गेंदबाजी से धमाल मचाया.

विज्ञापन

हेनिल को अधिक बाउंस मिलता है. इसी वजह से घरेलू क्रिकेट में उन्होंने अपना अलग नाम बनाया. इसी कारण सिलेक्टर्स ने उन्हें भारत की अंडर 19 स्क्वाड में जगह दी. पिछले काफी महीनों से वो लगातार अंडर 19 टीम इंडिया का हिस्सा हैं और उन्हें बड़े लेवल पर खेलने का अनुभव मिला है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ