IND vs USA: यूएसए के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया के बल्लेबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया. ऐसे समय में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नाबाद 84 रनों की पारी खेलकर टीम की इज्जत बचाई. बाद में भारतीय गेंदबाजों ने कमाल का प्रदर्शन करके टीम इंडिया को 29 रनों से मुकाबला जीता दिया. जीत के बाद टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने वॉशिंगटन सुंदर और जसप्रीत बुमराह के फिटनेस पर बड़ा अपडेट दिया है. इसके साथ ही उन्होंने साफ कर दिया है कि वो इस जीत के खुश नहीं हैं.
जीत से खुश नहीं हैं कप्तान सूर्यकुमार यादव
मैच के बाद अपनी शानदार पारी के कारण कप्तान सूर्यकुमार यादव को प्लेयर ऑफ द मैच भी मिला. पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में अपनी पारी के बारे में सूर्या ने कहा, ‘असल में, जिस पोजीशन पर हम थे, 77 रन पर 6 विकेट, उस समय मैं कितना प्रेशर महसूस कर रहा था, यह सिर्फ मैं ही बता सकता हूं. लेकिन साथ ही, मुझे यकीन था कि मैंने ऐसे ही हालात में बैटिंग की है. मैंने मुंबई क्रिकेट के मैदानों, आजाद मैदान, क्रॉस मैदान में अपना बहुत सारा क्रिकेट खेला है, तो मुझे पता था कि अगर मैं आखिर तक बैटिंग करता हूँ, तो मैं फर्क ला सकता हूं.’
सूर्या ने जीत के बाद भी नाराजगी जताते हुए कहा, ‘यह वानखेड़े की हमेशा की तरह थोड़ी अलग विकेट थी. लेकिन साथ ही, हमें पता था कि जब हम सुबह उठे, तो हमने देखा कि बाहर ज्यादा धूप नहीं थी. मुझे लगता है कि क्यूरेटर और ग्राउंड्समैन ने सबसे अच्छी पिच तैयार करने की पूरी कोशिश की. लेकिन मुझे लगता है कि कुछ चीजें उनके कंट्रोल में नहीं हैं. इसलिए उस पिच को रोल करने, पानी देने के लिए काफी धूप नहीं थी. लेकिन हम हर चीज को नजरअंदाज नहीं कर सकते. हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे.मुझे लगता है कि जीतने के बाद भी, आपको बहुत कुछ सीखने को मिलता है. आज हमने सीखा कि हम थोड़ी बेहतर बैटिंग कर सकते थे या शायद थोड़ी स्मार्ट बैटिंग कर सकते थे.’
MATCH-WINNER MODE: SKY 🚨
Suryakumar Yadav now has the MOST Player of the Match awards for India in T20Is 🇮🇳🏆
🥇 SKY – 17
🥈 Virat Kohli – 16
🥉 Rohit Sharma – 14
Records broken. History made. 🔥#T20WorldCup #INDvsUSA pic.twitter.com/vBFL0OKiCO---विज्ञापन---— Rishi (@Rishi192816) February 7, 2026
ये भी पढ़ें: IND vs USA: सूर्यकुमार यादव और मोहम्मद सिराज ने रची जीत की स्क्रिप्ट, यूएसए को 29 रनों से रौंदा
बुमराह-सुंदर के फिटनेस पर बोले कप्तान सूर्या
जसप्रीत बुमराह फीवर के कारण आज का मुकाबला नहीं खेले. वहीं इंजरी के कारण वॉशिंगटन सुंदर अब तक टीम से नहीं जुड़े हैं. अभिषेक शर्मा भी पूरी तरह से फिट नहीं थे. इन तीनों ही खिलाड़ियों के बारे में बात करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, ‘अब हम आराम से बैठेंगे, हमारे पास बहुत समय है, अगले गेम के लिए 5 दिन हैं. हम और मजबूत होकर वापस आएंगे. वाशी दिल्ली में हमारे साथ जुड़ रहे हैं, वो ठीक हैं. बुमराह के साथ भी सब ठीक है. उन्हें मौसम की वजह से तेज बुखार था, जैसे अभिषेक की तबीयत खराब थी. लेकिन आराम है और सब ठीक है.’
ये भी पढ़ें: ‘तब तक बड़ा क्रिकेटर नहीं मानूंगा, जब तक…’, वैभव सूर्यवंशी के पिता ने बेटे को लेकर दिया बड़ा बयान










