IND vs SL: बिना आउट हुए क्यों पवेलियन लौट गए केएल राहुल? टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका 

IND vs SL: 15 अगस्त के दिन टीम इंडिया श्रीलंका के खिलाफ अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने उतरी है. गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस टेस्ट मैच में टीम इंडिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर रही है. इस दौरान टीम इंडिया के केएल राहुल बिना आउट हुए ही पवेलियन लौटे.

KL Rahul Injury

Pic Credit- X

विज्ञापन

IND vs SL: गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में 15 अगस्त से भारत और श्रीलंका के बीच पहले टेस्ट मैच की शुरुआत हुई है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का अहम फैसला किया. जिसके बाद भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत भी मिली है. इस मुकाबले के पहले दिन तीसरे सेशन की शुरुआत में टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. जब शानदार बल्लेबाजी कर रहे सलामी बल्लेबाज केएल राहुल बिना इंजरी के ही पवेलियन लौट गए. 

केएल राहुल को होना पड़ा रिटायर्ड हर्ट 

टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने शानदार बल्लेबाजी की. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मजबूत स्थिति में नजर आ रही है. केएल राहुल दूसरा सेशन खत्म तक 162 गेंदों में 77 रन बनाकर खेल रहे थे. दूसरा सेशन खत्म होने के 2 ओवर पहले एक शॉट खेलते हुए उनकी कलाई में खिंचाव आने के कारण दर्द शुरू हुआ. टी के बाद जब वो वापस बल्लेबाजी करने आ रहे थे, उस समय उनका दर्द बहुत ज्यादा बढ़ गया. जिसके कारण ही उनको रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. तीसरे सेशन में राहुल एक भी गेंद नहीं खेल सके. अब टीम इंडिया की मैनेजमेंट और फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि राहुल जल्द ही ठीक हो जाए और दोबारा बल्लेबाजी करने उतरे.

विज्ञापन

बड़े स्कोर की ओर बढ़ी टीम इंडिया 

टीम इंडिया के दूसरे सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल 32 रन बनाकर रन आउट हुए. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 61 ओवरों में 1 विकेट के नुकसान पर 235 रन बना लिए हैं. जिसमें 146 गेंदों में 106 रन बनाकर देवदत्त पडिक्कल मैदान पर टिके हुए हैं. वहीं कप्तान शुभमन गिल 24 गेंदों में 16 रन बनाकर मैदान पर मौजूद हैं. दोनों की बल्लेबाज अपनी पारी को और भी बड़ा करना चाहेंगे. जिससे टीम इंडिया पहली पारी में 500 रनों का आंकड़ा पार कर सके. किसी भी श्रीलंकाई गेंदबाज को अभी तक विकेट हासिल नहीं हुई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ