हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

T20 सीरीज से पहले Sanju Samson ने जड़ा एक और पचासा, फिर भी बुरी तरह से हार गई टीम 

Sanju Samson: टीम इंडिया के स्टार संजू सैमसन की टी20 फॉर्मेट में भी प्लेइंग 11 में जगह छिन गई है. ऐसे में उन्हें दोबारा उसे पाने के लिए रनों की बारिश करनी थी. संजू सैमसन ने इसको सीरियस लेते हुए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में रनों की बारिश कर दी. टी20 सीरीज के ठीक पहले विकेटकीपर बल्लेबाज सैमसन ने एक और शानदार अर्धशतक जड़ दिया है.

विज्ञापन
Sanju Samson

Sanju Samson: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 9 दिसंबर को कटक में खेला जाएगा. जहां पर विकेटकीपर बल्लेबाज के रूप में संजू सैमसन को चुना गया है. मध्यक्रम में खेल रहे सैमसन का प्रदर्शन टी20आई में थोड़ा नीचे आया था. अब सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में संजू ने केरल के लिए रनों की बारिश करके फॉर्म में वापसी कर ली है. टी20 सीरीज से ठीक पहले सैमसन के बल्ले से एक और शानदार पचासा देखने को मिला है. 

लय में नजर आ रहे हैं संजू सैमसन 

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी20 सीरीज के दौरान संजू सैमसन को प्लेइंग 11 से बाहर कर दिया गया था. उनकी जगह जितेश शर्मा को मौका मिला था. जितेश ने बल्ले के साथ निराश किया था. ऐसे में एक बार फिर से संजू को प्लेइंग 11 में जगह मिल सकती है. जिसके कारण ही सैमसन सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में रनों की बारिश करके खुद को साबित कर रहे हैं. पिछली 6 पारियों में सैमसन ने 4 बेहतरीन पारियां खेली हैं. अब आंध्र प्रदेश के खिलाफ सैमसन ने 56 गेंदों में 73 रनों की पारी खेली. जिसमें 8 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के शामिल थे. सैमसन एक छोर संभाल कर बल्लेबाजी करते हुए नजर आ रहे थे. 

ये भी पढ़ें: जो कोई भारतीय बल्लेबाज नहीं कर पाया वो अभिषेक शर्मा ने कर दिखाया, टी-20 में रच डाला इतिहास

विज्ञापन

टीम को मिली शर्मनाक हार 

कप्तान और विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन के शानदार 73 रनों के बाद भी केरल क्रिकेट टीम 20 ओवरों में सिर्फ 119 रन ही बना सकी. इस छोटे लक्ष्य का पीछा करने उतरी आंध्र प्रदेश के लिए विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीकर भरत ने 28 गेंदों में 53 रनों की पारी खेली. जिसके कारण ही उनकी टीम ने 12 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर ही 123 रन बनाकर मैच जीत लिया. संजू सैमसन का इस टूर्नामेंट में इस साल ये आखिरी मैच है. इसके बाद वो टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया के साथ जुड़ जाएंगे. जहां पर भी वो इसी फॉर्म को जारी रखना चाहेंगे.

ये भी पढ़ें: IND vs SA: रोहित शर्मा ने अपने नाम किया बड़ा रिकॉर्ड, सचिन-कोहली की ‘विराट’ लिस्ट में जुड़ा नाम

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola