IND vs SA: टीम इंडिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जा रहे कोलकाता टेस्ट मैच में मेजबान टीम की मुश्किलें बढ़ गई है. नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरे वाशिंगटन सुंदर जब आउट हुए, तो भारतीय कप्तान शुभमन गिल बल्लेबाजी करने उतरे. गिल ने अपनी 3 गेंदों में 4 रनों की पारी खेलकर वो रिटायर्ड हर्ट हो गए. टेस्ट मैच के दूसरे दिन ही कप्तान गिल की इंजरी ने भारतीय टीम को मुश्किलों में डाल दिया है. गेंदबाजों के लिए मददगार इस पिच पर गिल का बल्लेबाजी करना बहुत ही ज्यादा अहम है.
कप्तान शुभमन गिल को हुई इंजरी
लगातार क्रिकेट खेल रहे भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने अपनी पारी की तीसरी गेंद पर चौका जड़ा. उसी समय उन्हें गर्दन में दर्द हुआ. जिसके कारण वो बल्लेबाजी नहीं कर पाए. टीम इंडिया के फिजियो ने आकर मैदान पर उनका इलाज किया, लेकिन दर्द कम नहीं होने के कारण कप्तान गिल का मैदान के बाहर जाना पड़ा. फिलहाल गिल रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. हालांकि भारतीय टीम के फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि गिल जल्द ही फिट हो जाए और दोबारा मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे. गिल के बल्लेबाजी करने के लिए आने से दक्षिण अफ्रीका की टीम पर भी ज्यादा दबाव बनाया जा सकेगा.
ये भी पढ़ें: IPL रिटेंशन से ठीक पहले स्टार बल्लेबाज ने ली CSK से विदाई, सोशल मीडिया पर ऐलान कर फैंस को दिया झटका
मुश्किल में नजर आ रही हैं टीम इंडिया
पहली पारी में सिर्फ 159 रनों पर सिमटने वाली दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाजों ने दूसरे दिन टीम का कमबैक कराया है. दूसरे दिन का पहला सेशन खत्म होने तक टीम इंडिया ने 138 रनों पर 4 विकेट गंवा दिया है. वहीं कप्तान गिल रिटायर्ड हर्ट हुए हैं. टीम इंडिया अभी फिलहाल पहली पारी के हिसाब से सिर्फ 21 रन ही पीछे है, लेकिन इस पिच पर उन्हें चौथी पारी में बल्लेबाजी करना है. ऐसे में अगर वो कम से कम 100 रनों की लीड पहली पारी में नहीं बनाएंगे, तो उनके लिए मैच जीतना मुश्किल हो जाएगा.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले रवींद्र जडेजा ने छोड़ा CSK का साथ, संजू सैमसन समेत ये 10 खिलाड़ी हुए ट्रेड, BCCI ने जारी की लिस्ट
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
53 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
53 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines