Live Updates
IND vs SA 2nd T20 Live: साउथ अफ्रीका को मिली जीत
साउथ अफ्रीका ने 13.5 ओवर में 5 विकेट से दूसरा टी20 जीत लिया है। पहला मैच रद्द हो गया था। अब अफ्रीका सीरीज में 1-0 से आगे है। तीसरा और आखिरी टी20 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
IND vs SA 2nd T20 Live: मिलर आउट, 13 गेंद पर 13 रन बाकी
डेविड मिलर के रूप में मुकेश कुमार ने साउथ अफ्रीका को पांचवां झटका दिया है। अभी भी 13 गेंदों पर 13 रन बाकी हैं।
IND Vs SA 2nd T20 Live: हेनरिक क्लासेन आउट
हेनरिक क्लासेन 7 रन बनाकर मोहम्मद सिराज का शिकार बने। इसी के साथ अफ्रीका को बैक टू बैक दो बड़े झटके लगे। यहां से मैच में नया ट्विस्ट आ सकता है।
IND Vs SA 2nd T20 Live: रीजा हेंड्रिक्स आउट
कुलदीप यादव ने भारत को तीसरी सफलता दिलाई। सेट और खतरनाक रीजा हेंड्रिक्स 27 गेंदों में 49 रन की धुआंधार पारी खेलकर आउट हो गए।
IND Vs SA 2nd T20 Live: एडेन मारक्रम आउट
एडेन मारक्रम 17 गेंदों पर 30 रन बनाकर आउट हुए। भारत को मुकेश कुमार ने दूसरी सफलता दिलाई।
IND Vs SA 2nd T20 Live: मुश्किल में टीम इंडिया
साउथ अफ्रीका ने 6 ओवर में 78 रन बना लिए हैं। रीजा हेंड्रिक्स 19 गेंद में 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारतीय पेसर्स की जमकर पिटाई हो रही है।
IND Vs SA 2nd T20 Live: भारत को मिला पहला विकेट
ताबड़तोड़ शुरुआत के बाद साउथ अफ्रीका को पहला झटका रनआउट के रूप में लगा। मैथ्यू ब्रेट्जकी 16 रन बनाकर आउट हुए।
रिंकू सिंह का कमाल
IND Vs SA 2nd T20 Live: साउथ अफ्रीका की तेज शुरुआत
साउथ अफ्रीका ने तेज शुरुआत की है। मोहम्मद सिराज ने पहले ओवर में ही 14 रन दे डाले। रीजा हेंड्रिक्स 13 रन बनाकर डटे हैं।
IND Vs SA 2nd T20 Live: 15 ओवर का होगा मैच
बारिश के कारण दूसरे टी20 में बाधा आई है। अब साउथ अफ्रीका को 15 ओवर में 152 का लक्ष्य मिला है। भारत ने 19.3 ओवर में 180 रन बनाए थे। रिंकू सिंह 68 रन बनाकर नाबाद रहे थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1734628316680687636
IND Vs SA 2nd T20 Live: बारिश के चलते रुका मैच
बारिश ने एक बार फिर से मैच में खलल डाल दिया है। जिसके चलते मैच को रोका गया है। 19.3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 7 विकेट के नुकसान पर 180 रन। रिंकू सिंह और मोहम्मद सिराज क्रीज पर मौजूद।
IND Vs SA 2nd T20 Live: भारत को बैक-टू-बैक दो झटके
भारतीय टीम को लगे 2 बड़े झटके। पहले रवींद्र जडेजा 19 और फिर अर्शदीप सिंह बिना खाता खोले आउट हुए।
IND Vs SA 2nd T20 Live: रिकूं सिंह का अर्धशक
रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ जड़ा अपना पहला टी20 इंटरनेशनल करियर का अर्धशतक। शानदार लय में दिख रहें रिंकू।
https://twitter.com/BCCI/status/1734610664919072776
IND Vs SA 2nd T20 Live: भारत को लगा 5वां झटका
जितेश शर्मा के रूप में टीम इंडिया के लगा 5वां झटका। जितेश एक रन बनाकर आउट हुए। मारक्रम ने साउथ अफ्रीका को दिलाई सफलता।
IND Vs SA 2nd T20 Live: 15 ओवर पूरे
टीम इंडिया ने 15 ओवर में चार विकेट पर 141 रन बना लिए हैं। रिंकू सिंह 48 रन बनाकर क्रीज पर हैं। वहीं जीतेश शर्मा भी उनके साथ क्रीज पर हैं।
IND Vs SA 2nd T20 Live: SKY 56 पर आउट
भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव 56 रन बनाकर तबरेज शम्सी का शिकार बने हैं। भारतीय टीम ने चौथा विकेट 125 के स्कोर पर 14वें ओवर में गंवाया।
सूर्यकुमार यादव ने हासिल की खास उपलब्धि
IND Vs SA 2nd T20 Live: SKY का पचासा
सूर्यकुमार यादव ने कप्तानी पारी खेली और टी20 इंटरनेशनल में अपना 17वां पचासा जड़ा। उन्होंने जल्दी दो विकेट गिरने के बाद टीम इंडिया की पारी को संभाला।
https://twitter.com/BCCI/status/1734603673102324082
IND Vs SA 2nd T20 Live: 10 ओवर पूरे
भारतीय टीम ने दोनों ओपनर्स के डक पर आउट होने के बाद 10 ओवर में 84 रन बना लिए हैं। सूर्यकुमार यादव क्रीज पर डटे हैं।
IND Vs SA 2nd T20 Live: सूर्यकुमार यादव ने पूरे किए 2000 T20I रन
सूर्यकुमार यादव ने 2000 टी20 रन इंटरनेशनल क्रिकेट में पूरे किए। वह सबसे तेज यह मुकाम हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बने।
https://twitter.com/BCCI/status/1734598947124236684
IND Vs SA 2nd T20 Live: तिलक वर्मा आउट
जेराल्ड कोएट्जे ने तिलक वर्मा को 29 के स्कोर पर पवेलियन का रास्ता दिखाया। भारत ने 55 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया।
IND Vs SA 2nd T20 Live: SKY और तिलक ने की पिटाई
सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा ने दोनों ओपनर्स के डक पर आउट होने के बाद भारतीय पारी को संभाला है। 4 ओवर में भारत का स्कोर 40 पार हो गया है।
IND Vs SA 2nd T20 Live: गिल भी डक पर आउट
भारत के दोनों ओपनर्स बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए हैं। यशस्वी को पहले ओवर में यान्सन ने पवेलियन भेजा। फिर गिल भी डक पर लिजाद विलियम्स का शिकार बने।
IND Vs SA 2nd T20 Live: यशस्वी जायसवाल डक पर आउट
भारतीय टीम को पारी के पहले ओवर में तीसरी गेंद पर ही पहला झटका लगा। यशस्वी जायसवाल बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। मार्को यान्सन को उनका विकेट मिला।
टीम इंडिया में बड़े बदलाव
IND vs SA 2nd T20 Live: साउथ अफ्रीका की Playing 11
https://twitter.com/BCCI/status/1734584878103146718
IND Vs SA 2nd T20 Live: रुतुराज गायकवाड़ हुए बीमार
बीसीसीआई ने दूसरे टी20 की प्लेइंग 11 में कई बड़े बदलाव किए। यह बदलाव ऑस्ट्रेलिया सीरीज के लिहाज से देखे जा रहे हैं। रुतुराज गायकवाड़ बीमार हैं और इसलिए वह चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे।
IND Vs SA 2nd T20 Live: भारत की Playing 11
शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, जीतेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
https://twitter.com/BCCI/status/1734583376240386092
IND Vs SA 2nd T20 Live: SA ने जीता टॉस
दूसरे टी20 मुकाबले का टॉस समय पर हुआ है और साउथ अफ्रीका के कप्तान एडेन मारक्रम ने टॉस जीत लिया है। जबकि उन्होंने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी।
IND Vs SA 2nd T20 Live: खिलाड़ी मैदान पर उतरे
बारिश बंद होने की खबर से फैंस के चेहरे खिल सकते हैं। ताजा नजारे जो दिखे उसमें खिलाड़ी मैदान पर वॉर्म अप करते नजर आ रहे हैं।
IND Vs SA 2nd T20 Live: टॉस में हो सकती है देरी
मैदान अभी कवर्स से ढका है और बारिश भी हल्की मैदान पर जारी है। ऐसे में दूसरे टी20 मुकाबले के टॉस में देरी हो सकती है।
https://twitter.com/BCCI/status/1734577411415855615
IND Vs SA 2nd T20 Live: अभी भी हो रही हल्की बूंदाबांदी
दूसरे टी20 मैच से पहले अभी भी मैदान पर हल्की बूंदाबांदी हो रही है। अभी भी टॉस होने में 40 मिनट का समय बाकी है।
https://twitter.com/BCCI/status/1734571829518270613
IND Vs SA 2nd T20 Live: रुतुराज गायकवाड़ हो सकते हैं बाहर!
संभावित Playing 11: शुभमन गिल, यशस्वी जायसवाल, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
समय पर कंफ्यूजन
मैच पूरा होने पर सस्पेंस
क्लिक करें और पढ़ें पूरी खबर-
IND vs SA: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरे टी20 में भी जोरदार बारिश! धुल सकती है सीरीजIND Vs SA 2nd T20 Live: बदला मैच का समय
पहला टी20 मैच भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे से होना था जो बारिश की भेंट चढ़ गया। उसके बाद दूसरे व तीसरे टी20 के 8.30 बजे (IST) से शुरू होने का अपडेट सामने आया।
https://twitter.com/ProteasMenCSA/status/1734518089138508167
IND Vs SA 2nd T20 Live: बारिश का खतरा
इस मुकाबले पर बारिश का खतरा मंडरा रहा है। वेदर अपडेट के मुताबिक लोकल टाइम रात 8 बजे तक बारिश खलल डाल सकती है। बीसीसीआई ने भी एक पोस्ट में मैदान की ताजा तस्वीर शेयर की जिसमें काले बादल छाए नजर आ रहे हैं।
https://twitter.com/BCCI/status/1734556656053166117
IND Vs SA 2nd T20 Live: जोरदार बारिश
इस मुकाबले की शुरुआत लोकल टाइम के मुताबिक शाम 5 बजे से होनी थी। 2 बजे तक लगातार यहां सुबह से जोरदार बारिश हुई थी।
India vs South Africa 2nd T20 Highlights: भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला बारिश की भेंट चढ़ गया था। दूसरे टी20 मुकाबले में मेजबान टीम ने भारत को हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई। इस सीरीज का तीसरा और अंतिम मुकाबला अब 14 दिसंबर को जोहानिसबर्ग में खेला जाएगा।
नीचे पढ़ें मैच के अपडेट्स:-
संबंधित खबरें
3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
13 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
36 mins agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
43 mins agoचेतेश्वर पुजारा हुए श्रेयस अय्यर के मुरीद, कप्तानी की तारीफ में पढ़े कसीदे
1 hr agoअभिषेक शर्मा को लेकर पुजारा का बड़ा दावा, क्रिस गेल से की तुलना
1 hr agoWTC फाइनल में टीम इंडिया कैसे बना सकती है जगह? जानें पूरा समीकरण
2 hrs agoICC T20I रैंकिंग में श्रेयस अय्यर को हुआ बंपर फायदा
2 hrs ago'वैभव का आत्मविश्वास तोड़ दिया...', टीम इंडिया पर भड़के श्रीकांत
3 hrs agoशिखर धवन को आया इस टी-20 लीग पर गुस्सा, दी लीगल एक्शन लेने की धमकी
3 hrs agoभारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines