IND vs SA: रिंकू सिंह ने मैदान में बरसाए ‘शीशे तोड़’ छक्के, क्रिकेट साउथ अफ्रीका का कर दिया नुकसान

India vs South Africa 2nd T20 : साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में खूब चला रिंकू सिंह का बल्ला। रिंकू ने छक्का मारकर तोड़ा शीशा।

rinku-singh-six-broke-glass-india-vs-south-africa-2nd-t20

Image Credit: Social Media

India vs South Africa 2nd T20 : साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मैच में एक बार फिर से रिंकू सिंह नाम की आंधी देखने को मिली है। दूसरे मैच में रिंकू ने ताबड़तोड़ पारी खेली। उनकी बल्लेबाजी को देखकर बिल्कुल नहीं लगा की वे पहली बार साउथ अफ्रीका की धरती पर खेल रहे हैं।

विज्ञापन

इस मैच में रिंकू सिंह ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पहला अर्धशतक भी जमाया है। अपनी पारी के दौरान रिंकू ने 9 चौके और 2 शानदार छक्के लगाए। रिंकू ने एक छ्क्का तो ऐसा लगाया कि मैदान में एक शीशा ही टूट गया।

विज्ञापन

रिंकू का शीशा तोड़ छक्का

भले ही अपनी पारी के दौरान रिंकू सिंह ने दो छक्के लगाए हो, लेकिन इन दो छक्कों से उन्होंने स्टेडियम में बैठे फैंस का दिल जीत लिया। इनमे से एक छक्का उन्होंने ऐसा जड़ा जिससे स्टेडियम में मीडिया बॉक्स का शीशा ही टूट गया। जिसकी तस्वीरें अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है।

विज्ञापन

तस्वीर को देखकर फैंस बोले रिंकू सिंह ने साउथ अफ्रीका क्रिकेट का नुकसान कर दिया। वहीं एक यूजर ने लिखा शांत हो जाओ यह केवल एक गिलास है, रिंकू सिंह के खून में रिकॉर्ड तोड़ना है।

विज्ञापन

बारिश के चलते मैच रुके होने तक भारतीय टीम ने 7 विकेट खोकर 180 रन बना लिए हैं। भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन रिंकू सिंह ने बनाए है। रिंकू के बल्ले से 39 गेंदों पर 69 रन निकले हैं। इसके अलावा कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंदों पर 56 रनों की पारी खेली।

विज्ञापन

अपनी इस पारी के दौरान सूर्यकुमार ने 5 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए। भारतीय टीम के विकेट जल्दी गिरते गए लेकिन साउथ अफ्रीकी गेंदबाज रनों पर अंकुश लगाने में नाकाम रहें। साउथ अफ्रीका की तरफ से गेंदबाजी करते हुए गेराल्ड कोएत्ज़ी ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ