IND vs PAK Women: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच फाइनल को मिलाकर कुल तीन मैच हुए और तीनों बार ही नो हैंडशेक मामला गरमाया रहा. अब एक बार फिर भारत-पाकिस्तान के बीच महिला वनडे विश्व कप 2025 के तहत टक्कर होने जा रही है. पुरुष टीम ने एशिया कप 2025 में पाकिस्तान टीम के खिलाफ जैसा किया, वैसा ही हरमनप्रीत कौर की कप्तानी वाली महिला टीम करेगी, मतलब ना तो हाथ मिलाए जाएंगे और ना फोटोशूट होगा और ना ही विपक्षी टीम के खिलाड़ियों से कोई बात होगी.
बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि महिला टीम भी सरकार की गाइडलाइन का पालन करेगी. सूत्र ने नाम ना बताने की शर्त पर पीटीआई को बताया ‘बीसीसीआई सरकार के अनुसार काम करेगा और टॉस के समय हाथ मिलाने की कोई परंपरा नहीं होगी, मैच रेफरी के साथ कोई फोटोशूट नहीं होगा और खेल के अंत में कोई हाथ मिलाने की नीति नहीं होगी, पुरुषों द्वारा अपनाई गई नीति का पालन महिला टीम भी करेगी.’
5 अक्टूबर को भारत-पाक महिला मुकाबला
30 सितंबर से श्रीलंका और भारत की मेजबानी में महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 का आगाज हुआ है. कुल 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं. पाकिस्तान अपने सभी मैच कोलंबो में खेलेगा. भारत और पाकिस्तान की टीमें 5 अक्टूबर को कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. यह मुकाबला केवल क्रिकेट के लिहाज से ही नहीं बल्कि मैदान के बाहर भी काफी चर्चाओं में रहने वाला है.
पाकिस्तान के खिलाफ एकतरफा रिकॉर्ड
भारतीय महिला टीम का पाकिस्तान के खिलाफ अब तक का प्रदर्शन पूरी तरह एकतरफा रहा है. दोनों टीमों के बीच अब तक 11 मुकाबले खेले गए हैं और सभी मैचों में भारत ने जीत दर्ज की है, यही कारण है कि इस बार भी भारतीय टीम का पलड़ा भारी माना जा रहा है.
पहला मैच जीत चुकी है भारतीय टीम
इस विश्व कप 2025 में हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारत ने वर्ल्ड कप की शुरुआत शानदार की है. टीम ने अपने पहले मुकाबले में श्रीलंका को 59 रन से मात दी. अंक तालिका में भारत एक जीत के साथ दूसरे स्थान पर है और उसका लक्ष्य जल्द से जल्द सेमीफाइनल में जगह पक्की करना होगा. बता दें कि टीम इंडिया ने कभी विश्व कप नहीं जीता, इस बार वो अपने घर में ये सूखा खत्म करना चाहेगी.
ये भी पढ़ें: ILT20 Auction: दिग्गज आर अश्विन को बड़ा झटका, नहीं मिला कोई खरीदार, इतनी रखी थी बेस प्राइस
UPL 2025: 4 चौके, चार सिक्स… संस्कार रावत ने मचाया बल्ले से धमाल, ठोका तूफानी अर्धशतक
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
49 mins agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
49 mins agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines