IND vs PAK: IND vs PAK: फैंस का इंतजार खत्म हो चुका है. कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने हैं. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का अहम फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया को बड़ा झटका लगा. युवा स्टार अभिषेक शर्मा से भारतीय फैंस को इस मुकाबले में बड़ी उम्मीदें थीं. पहले ओवर में ही पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा ने अभिषेक शर्मा को पवेलियन भेज दिया.
अभिषेक शर्मा हो गए बुरी तरह से फेल
पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने पहले स्ट्राइक ली और दूसरे गेंद पर सिंगल लिया. जिसके बाद अभिषेक शर्मा ने लगातार 3 गेंद डॉट खेली. जिसके बाद पाकिस्तानी कप्तान सलमान अली आगा की आखिरी गेंद पर वो बड़ा शॉट खेलने गए और शाहीन शाह अफरीदी को कैच थमा बैठे. अभिषेक बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए. इससे पहले वो यूएसए के खिलाफ मुकाबले में भी वो बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए थे. अपना पहला वर्ल्ड कप खेल अभिषेक पहली 2 पारियों में जीरो के स्कोर पर आउट हुए हैं. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में वो बीमार होने के कारण नहीं खेले थे.
Abhishek Sharma duck pe out ho gaya… cricket kitna unpredictable game hai!
— Deepak (weformat) (@cooladorable) February 15, 2026
Hero banne mein ek innings lagti hai, aur next match naya chance deta hai. Pressure huge hota hai, especially IND vs PAK jaise stage par.
Bounce back hi real test hota hai. 🇮🇳🏏#AbhishekSharma…
ये भी पढ़ें: IND vs PAK No Handshake: फिर दुनिया में बेइज्जत हुआ पाकिस्तान, भारत ने दिखाई औकात
ईशान किशन ने बल्ले से किया कमाल
भले ही अभिषेक शर्मा इस मुकाबले में अपना खाता नहीं खोल सके लेकिन विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने उनकी कमी नहीं खेलने थी. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 8 ओवरों में 1 विकेट गंवाकर 1 विकेट ही गंवाया है. ईशान किशन 37 गेंदों में 72 रन बनाकर खेल रहे हैं. जिसमें 9 चौके और 3 गगनचुंबी छक्के जड़े है. वहीं तिलक वर्मा 7 गेंदों में 10 रन बनाकर खेल रहे हैं. पाकिस्तान के गेंदबाज पहले ओवर के बाद बुरी तरह से फेल हो गए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: टीम इंडिया को सपोर्ट करने कोलंबो पहुंचे रोहित शर्मा, मैच से पहले खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला










