Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक शर्मा को ‘नो एंट्री’? पूर्व कप्तान ने टीम इंडिया को दी बड़ी चेतावनी!

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई और इसी कारण वो नामीबिया के खिलाफ मैच खेलते हुए नजर नहीं आए. अभिषेक को लेकर सभी चिंतित हैं. फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि पाकिस्तान के खिलाफ मैच में अभिषेक खेलते हुए नजर आएंगे. हालांकि, पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने मैनेजमेंट को अभिषेक को आराम देने की सलाह दी.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Feb 14, 2026 07:37
Abhishek Sharma
अभिषेक को मिलना चाहिए आराम?

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत का अगला मैच पाकिस्तान के खिलाफ होने वाला है. इस बड़े मैच से पहले अभिषेक शर्मा के खेलने पर सस्पेंस बना हुआ है. अभिषेक की कुछ दिनों पहले तबीयत खराब हो गई थी. इसी वजह से वो नामीबिया के खिलाफ मैच नहीं खेले. अभिषेक ने खुद बताया है कि उनका कुछ किलो वजन कम हुआ है. अभी भी ये साफ नहीं है कि टीम इंडिया का ये धाकड़ सलामी बल्लेबाज पूरी तरह फिट है, या नहीं. फैंस अभिषेक को पाक के खिलाफ खेलते हुए देखना चाहते हैं. हालांकि, आरोन फिंच ने टीम इंडिया को फ्यूचर के लिए बड़ी वॉर्निंग दे डाली.

‘रिस्क नहीं लेना चाहिए’

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान आरोन फिंच ने इंडिया टुडे से बात करते हुए बताया कि अभिषेक शर्मा टीम इंडिया के मैच विनर हैं. उन्हें सुपर 8, सेमीफाइनल और फाइनल जैसे बड़े मैच के लिए बचाकर रखना चाहिए. अगर वो फिट नहीं है, तो पाकिस्तान के खिलाफ रिस्क लेने का अर्थ नहीं बनता. उन्होंने कहा, ‘नहीं, उनके पास काफी विकल्प हैं और इसमें कोई शक नहीं है. संजू सैमसन टॉप ऑर्डर में हैं और पिछले मैच में ईशान किशन के साथ उन्होंने शानदार शुरुआत दी थी.

---विज्ञापन---

फिंच ने आगे कहा, ‘भले ही ये मैच कितना भी बड़ा हो, मुझे लगता है कि भारत की नजर सुपर 6, सेमीफाइनल और फाइनल पर होगी. इस वजह से मुझे लगता है कि अगर अभिषेक अभी भी ठीक नहीं हैं, तो फिर आपको रिस्क नहीं लेना चाहिए. सभी लोग समझते हैं कि शुरुआती चरण में आप टूर्नामेंट नहीं जीत सकते.’

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा खेला, जानें कहां पर भारत और पाकिस्तान

---विज्ञापन---

‘फर्क नहीं पड़ता कि IND vs PAK मैच कितना बड़ा है’

आरोन फिंच ने बताया कि टीम इंडिया को अपने बेस्ट खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के अंत तक फिट रखना चाहिए. उन्होंने कहा, ‘अभिषेक शर्मा अभी दुनिया के सबसे खतरनाक खिलाड़ी हैं. इसी वजह से आप उन्हें फिट और आक्रमक तरीके से खेलते हुए देखना चाहते हैं. इसके लिए अगर उन्हें कुछ और दिनों का आराम करना पड़े, तो मुझे लगता है कि आपको इसके लिए तैयार रहना चाहिए. इससे फर्क नहीं पड़ना चाहिए कि पेपर पर भारत vs पाकिस्तान कितना बड़ा है. आप अपने बेस्ट खिलाड़ियों को टूर्नामेंट के अंत के लिए फिट और स्वस्थ रखना चाहेंगे.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

First published on: Feb 14, 2026 07:37 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.