---विज्ञापन---

IND vs PAK महामुकाबले के लिए कोलंबो पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या, VIDEO वायरल

Team India Reached Colombo: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को बड़ा मैच होने जा रहा है. इस मैच पर सभी की नजर टिकी हुई है. श्रीलंका के कोलंबो शहर में दोनों देश आमने-सामने होंगे. इस मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है और हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए.

---विज्ञापन---

Team India Reached Colombo: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी 2026 को महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 का यह सबसे बड़ा मैच होगा. दोनों टीमें कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में आमने-सामने होंगी. इस मैच से पहले अब टीम इंडिया कोलंबो पहुंच चुकी है. हाल ही में उनके स्वागत से जुड़ा एक वीडियो सामने आया है. श्रीलंका में भारतीय टीम का ट्रेडिशनल अंदाज में स्वागत किया गया. इसी बीच हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नजर आए. टीम इंडिया

पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए टीम इंडिया कोलंबो पहुंची

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सबसे बड़े मैच के लिए भारतीय टीम दिल्ली से कोलंबो के लिए रवाना हुई. 13 फरवरी को रात में टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ कोलंबो पहुंचा. इसी बीच उनका श्रीलंकाई ट्रेडिशन से स्वागत किया गया. लंबा सफर करके आए सभी खिलाड़ी थके हुए नजर आए लेकिन हमेशा की तरह अर्शदीप सिंह पूरी एनर्जी में थे. उन्होंने ढोल पर अपने कुछ जबरदस्त मूव्स दिखाए. वीडियो में हार्दिक पांड्या ने सभी का ध्यान खींचा, जो अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आए. टीम का कोई भी साथी अपनी पार्टनर के साथ नहीं था. सिर्फ हार्दिक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ दिखे.

---विज्ञापन---

आप नीचे टीम इंडिया के स्वागत से जुड़ी वीडियो देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- ऑस्ट्रेलिया को हराकर जिम्बाब्वे ने पॉइंट्स टेबल में किया बड़ा खेला, जानें कहां पर भारत और पाकिस्तान

---विज्ञापन---

भारत का पाकिस्तान के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में रिकॉर्ड

टीम इंडिया का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड टी20 वर्ल्ड कप में काफी शानदार है. दोनों देशों के बीच अब तक कुल 8 मैच इस बड़े टूर्नामेंट में देखने को मिले हैं, जिसमें से भारत ने 7 मौकों पर जीत दर्ज की है. सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने इस टी20 वर्ल्ड कप में भारत को हराया है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान ने अब तक दो मैच खेले हैं और दोनों में उन्हें जीत मिली है. 15 फरवरी को आखिर किसी एक टीम का जीत का सिलसिला खत्म होगा. फैंस एक रोमांचक मैच की उम्मीद लगा रहे हैं.

ये भी पढ़ें:- जहां खेला जाएगा भारत-पाकिस्तान का क्रिकेट मैच, उसी मैदान पर निकला सांप

---विज्ञापन---

First published on: Feb 14, 2026 06:44 AM

End of Article

About the Author

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola