Live Updates
IND vs PAK Match Weather Live Updates: कोलंबो में महामुकाबला हो गया शुरू
बारिश ने मैच शुरू होने तक कोई भी दखल नहीं दी है. जिसके कारण ही समय के साथ महामुकाहला शुरू हो रहा है. टीम इंडिया पहले बल्लेबाजी करने के लिअए उतरी है. जहां पर अभिषेक शर्मा और ईशान किशन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: पाकिस्तान ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी
पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. टीम इंडिया ने प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव किए हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम बिना बदलाव के साथ उतर रही है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: इंडियन रैपर हनुमानकाइंड कर रहे हैं परफॉर्म
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में महामुकाबले के टॉस होने से पहले इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म कर रहे हैं. जिसके बाद इस मुकाबले का टॉस होना है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: भारी सुरक्षा के घेरे में हो रहा है मैच
स्टेडियम के बाहर बहुत ज्यादा सिक्योरिटी है, जिसमें 2000 से ज्यादा पुलिस वाले ड्यूटी पर हैं. आस-पास मिलिट्री चेकपॉइंट भी हैं और कुछ लोकल लोगों का कहना है कि उन्हें वेन्यू पर ऐसा कुछ भी मुश्किल से याद है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: महामुकाबले से पहले स्टेडियम पहुंची टीम इंडिया
महामुकाबले से पहले टीम इंडिया कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम पहुंच चुकी है. अब जल्द ही टीम इंडिया मैदान पर उतर कर अभ्यास कर सकती है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: फैंस का डर हुआ सच
नई खबरों के मुताबिक लगभग 30 मिनट पहले कोलंबो के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हुई थी. स्टेडियम के आसपास नमी बहुत ज्यादा हैं. ऐसे में दोबारा बारिश होने की भी उम्मीद लगाई जा रही है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: पिछली रात से नहीं हुई है बारिश
कोलंबो में भले ही आसमान में काले बादल छाए हैं, लेकिन पिछली रात से शाम तक बारिश नहीं हुई थी. हालांकि शाम को 6 बजे से रात के 8 बजे के बीच में हल्की बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: मोहसिन नकवी को लगेगा बड़ा झटका
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी आज भारत-पाक मुकाबले के दौरान स्टैंड में नजर आए. ऐसे में इंडियन रैपर हनुमानकाइंड उन्हीं के सामने ही धुरंधर फिल्म का गाना गाएंगे. जबकि पाकिस्तान ने धुरंधर फिल्म को अपने देश में बैन कर रखा है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: मैच से पहले लड़ रहे हैं दोनों टीमों के फैंस
टीम इंडिया और पाकिस्तान के बीच बड़े मैच से पहले दोनों ही टीमों के फैंस कोलंबो में भिड़ रहे हैं. सचिन तेंदुलकर के फैन ने पाकिस्तानी चाचा का सुना दिया.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: कोलंबो में खराब बना हुआ है मौसम
भारत और पाकिस्तान के बीच इस महामुकाबले से पहले कोलंबो में मौसम बहुत ही खराब नजर आ रहा है. हालांकि बारिश अभी तक शुरू नहीं हुई है, लेकिन काले बादल नजर आ रहे हैं.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: भारत-पाकिस्तान मैच पर छाए संकट के बादल
भारत बनाम पाकिस्तान मैच से पहले कोलंबो में मौसम थोड़ा आंख-मिचौली खेल रहा है. आसमान में काले बादल छाए हुए हैं और लग रहा है कि कभी भी बारिश शुरू हो सकती है. लेकिन दिलचस्प बात ये है कि अभी तक एक बूंद भी नहीं गिरी है. लेकिन मैच के दौरान बारिश की संभावना जताई जा रही है. मौसम रिपोर्ट के मुताबिक शाम 6 से 8 बजे के बीच हल्की बारिश का अनुमान है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: मैच से पहले हनुमानकाइंड करेंगे परफॉर्म
भारत बनाम पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप का मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7 बजे से शुरू होगा. मैच से पहले आर प्रेमदासा स्टेडियम में इंडियन रैपर हनुमानकाइंड परफॉर्म करेंगे. उन्होंने धुरंधर फिल्म के टाइटल ट्रैक में रैप किया है, जो वह आज मैच से पहले भी गाएंगे. बता दें कि, धुरंधर फिल्म को लेकर पाकिस्तान में खूब बवाल मचा था और वहां फिल्म पर बैन भी लगा दिया गया था.
You won't want to miss this prior to the start of India's match against Pakistan at the t20worldcup 😍
Tournament broadcast details 👉 https://t.co/NPykWM7qqY pic.twitter.com/FD886OaN0j
— ICC (@ICC) February 15, 2026
IND vs PAK Match Weather Live Updates: भारत के लिए उस्मान तारिक कोई बड़ी चुनौती नहीं
भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले से पहले मिस्ट्री स्पिनर उस्मान तारिक को लेकर खूब चर्चा हो रही है. माना जा रहा है कि तारिक अपने अलग बॉलिंग एक्शन से भारतीय टीम के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकते हैं. लेकिन भारतीय क्रिकेटर सिद्धार्थ कौल ने मानना है कि उस्मान तारिक का सामना करना भारत के लिए कोई बड़ी चुनौती नहीं होगी.
VIDEO | Chandigarh: Siddarth Kaul said that facing Usman Tariq will not be that big a challenge for India. pic.twitter.com/uYIezeFWeE— Press Trust of India (@PTI_News) February 15, 2026
IND vs PAK Match Weather Live Updates: बारिश बदलेगी गेम प्लान?
भारत-पाकिस्तान के मैच से पहले बारिश हुई, तो प्लान में बड़ा चेंज आ सकता है. बात चल रही थी कि टीम इंडिया अधिक स्पिनर के साथ खेल सकती है. अगर बारिश हुई और तेज हवा चलती रही, तो टीम इंडिया तेज गेंदबाज के साथ ही उतर सकती है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: कोलंबो का मौसम हुआ साफ
भारत-पाकिस्तान मैच से पहले अच्छी खबर सामने आ रही है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मौसम साफ हो गया है. हालांकि, शाम में अभी भी बारिश का अनुमान लगाया जा रहा है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: कितने बजे से हैं बारिश के आसार?
अभी तक बूंदाबांदी नहीं हुई है लेकिन शाम में बारिश के आसार हैं. अगर 6-7 बजे के करीब बारिश होती है, तो टॉस में थोड़ी देरी हो सकती है. इससे मैच की टाइमिंग में भी चेंज आ सकता है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: बारिश से मैदान को बचाने की क्या है व्यवस्था?
आर प्रेमदासा स्टेडियम के पास पूरे ग्राउंड को कवर करने के लिए पर्याप्त कवर मौजूद हैं. शाम में बारिश तेज होती है, तो भी मैदान पर उतना फर्क नहीं पड़ेगा. एक घंटे में ग्राउंड खेलने के लिए तैयार किया जा सकता है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: दोपहर 12:30 बजे कैसा है मौसम?
भारत-पाकिस्तान मैच शुरू होने में अभी 6:30 घंटे बचे हैं. News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा के अनुसार कोलंबो में सुबह से बादल छाए हुए हैं लेकिन अच्छी बात यह है कि अभी तक बारिश नहीं हुई है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: मौसम को लेकर आई गुड न्यूज
श्रीलंका डिपार्टमेंट ऑफ मीटरोलॉजी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि कोलंबो में मौसम बदल छाए रहेंगे. हालांकि, बारिश होने के चांस नहीं हैं. कोलंबो के करीबी इलाकों में तेज वर्षा की संभावना है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: अभी कैसा है मौसम का हाल
मैच की शुरुआत में अभी लगभग 7 घंटे रहते हैं. कोलंबो में अभी बारिश नहीं हो रही है लेकिन मौसम बना हुआ है. कुछ घंटों बाद वर्षा हो सकती है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: मैच के बीच हो सकती है हल्की बारिश
News 24 के रिपोर्टर अपूर्व मिश्रा कोलंबो में है और उन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में बारिश की संभावना के बारे में विस्तार से चर्चा की है. उन्होंने बताया है कि मैच के बीच बारिश हो सकती है. इसी वजह से मैच रेफरी ने एक अधिक घंटा इस महामुकाबले को दिया है.
IND vs PAK Match Weather Live Updates: बारिश के कितने आसार?
भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में मैच होने वाला है. AccuWeather के अनुसार कोलंबो में बारिश के 96% चांस हैं. अगर बारिश हुई भी, तो फैंस चाहेंगे कि कुछ ही ओवर कट हो. पूरा मैच रद्द होना सही नहीं रहेगा.
IND vs PAK Match Weather Report, T20 World Cup 2026 Highlights: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में महामुकाबला होने जा रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में अब तक दोनों देशों का प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्हें एक भी हार नहीं मिली है. अब वो आमने-सामने होंगे और फैंस एक तगड़े एक्शन की उम्मीद कर रहे हैं. हालांकि, मैच में बारिश की संभावना काफी ज्यादा नजर आ रही है. कोलंबो का मौसम ठीक नहीं लग रहा है.
IND vs PAK, T20 World Cup: बारिश के कारण मैच रद्द हुआ, तो क्या होगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मैच में बारिश होने की पूरी संभावना है. अगर ऐसा हुआ, तो मैच रद्द हो सकता है और कोई नतीजा नहीं निकलेगा. ऐसे में दोनों टीमों को 1-1 अंक मिल सकता है.
IND vs PAK: दोनों टीमों का पूरा स्क्वाड
टीम इंडिया का पूरा स्क्वाड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह.
पाकिस्तान टीम का पूरा स्क्वाड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद, बाबर आजम, फहीम अशरफ, फखर जमान, ख्वाजा नफे, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद सलमान मिर्जा, नसीम शाह, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, शाहीन शाह अफरीदी, शादाब खान, उस्मान खान, उस्मान तारिक.
संबंधित खबरें
IND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
1 hr agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
3 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
3 hrs agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
3 hrs agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
4 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
4 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines