---विज्ञापन---

क्रिकेट

टीम इंडिया के लिए खतरा बनेगा ये पाक गेंदबाज! IND vs PAK मैच से पहले आकाश चोपड़ा की बड़ी भविष्यवाणी

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच कोलंबो में 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाएगा. इस मैच के लिए दोनों ही टीमें पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं. इस मैच में टीम इंडिया के बल्लेबाजों के लिए एक पाकिस्तानी गेंदबाज बड़ा खतरा साबित हो सकता है. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने बड़ी भविष्यवाणी की है.

Author Written By: Nikhil Updated: Feb 13, 2026 11:17

IND vs PAK: टीम इंडिया ने टी20 विश्व कप 2026 में अपना शानदार सफर जारी रखा है. नामीबिया के खिलाफ मुकाबले में टीम इंडिया ने 96 रनों के बड़े अंतर से जीत हासिल करते हुए 2 महत्वपूर्ण अंक हासिल किए. इसी के साथ टीम अब पॉइंट्स टेबल में टॉप पर विराजमान हो चुकी है. टीम इंडिया के लिए अगली चुनौती कोलंबो में इंतजार कर रही है. 15 फरवरी को पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मुकाबले पर हर किसी की नजर टिकी हुई है. इस मैच में टीम इंडिया को पाकिस्तान के एक स्पिन गेंदबाज से सावधान रहना होगा, जो कि टीम के लिए बड़ा खतरा साबित हो सकता है. आकाश चोपड़ा ने भी इसको लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर दी है. आइए आपको भी बताते हैं कौन है ये खिलाड़ी…

पाक के इस गेंदबाज से रहना होगा सावधान

पाकिस्तान की टीम ने भी विश्व कप के शुरुआती 2 मैचों में जीत हासिल कर ली है. इस दौरान टीम के स्पिन गेंदबाज उस्मान तारिक ने हर किसी का ध्यान अपनी तरफ खींचा है. उनका एक्शन पूरे क्रिकेट जगत में चर्चाओं का कारण बना हुआ है. क्रिकेट एक्सपर्ट आकाश चोपड़ा ने भी भारतीय बल्लेबाजों को उस्मान से सावधान रहने की चेतावनी दी है. उन्होंने अपनी वीडियो में बताया कि उस्मान की गेंदबाजी करने की गति भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकती है. तो वहीं उनका पॉज लेकर गेंदबाजी करना भी दिक्कत का कारण बन सकता है. 

USA के खिलाफ मैच में किया था शानदार प्रदर्शन

यूएसए के खिलाफ मैच में उस्मान तारिक को टी20 विश्व कप में पहली बार खेलने का मौका मिला. इस मैच में उन्होंने अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को खूब परेशान किया. उन्होंने 4 ओवर की गेंदबाजी करते हुए 27 रन खर्च किए और 3 बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई. पाकिस्तान के लिए अब तक उन्होंने केवल 4 टी20 मैच ही खेले हैं और इस दौरा उन्होंने 11 विकेट अपने नाम कर लिए हैं. ओवरऑल टी20 क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद ही कमाल के नजर आते हैं. उन्होंने 42 टी20 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 70 विकेट हासिल किए हैं. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़िए- जडेजा-जायसवाल हुए इग्नोर! IPL 2026 में ये खिलाड़ी बन सकता है राजस्थान रॉयल्स का नया कप्तान

First published on: Feb 13, 2026 11:17 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.