पाकिस्तान का गुरूर तोड़ने को तैयार सूर्या की सेना, IND vs PAK हाई वोल्टेज मैच के लिए रवाना हुई टीम इंडिया

IND vs PAK: भारतीय टीम नामीबिया के खिलाफ जीत के बाद अब पाकिस्तान को पटखनी देने को पूरी तरह से तैयार नजर आ रही है. टीम इंडिया इस मुकाबले को खेलने के लिए कोलंबो रवाना हो चुकी है. इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है. यहां जानें लेटेस्ट अपडेट

jacket (1) (81)

IND vs PAK: टीम इंडिया ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए नामीबिया को 96 रनों से हराकर टी20 विश्व कप 2026 में लगातार दूसरी जीत हासिल की है. अब टीम इंडिया का अगला मिशन 15 फरवरी का पाकिस्तान को धूल चटाना होगा. टी20 विश्व कप में हमेशा से ही टीम इंडिया का पलड़ा भारी रहा है. खेले गए 8 मैचों में से 7 बार टीम ने जीत हासिल की है तो वहीं केवल एक बार हार मिली है. भारत और पाकिस्तान के बीच का ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा. नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद अब टीम इंडिया पाकिस्तान का सामना करने के लिए कोलंबो के लिए रवाना हो चुकी है. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. 

विज्ञापन

चार्टर्ड प्लेन में रवाना हुई टीम इंडिया

टीम इंडिया सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में बेहदी ही मजबूत नजर आ रही है. टीम इंडिया को इस विश्व कप में अपने सभी मुकाबले भारत में ही खेलने हैं तो वहीं दूसरी तरफ पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में ही खेलेगा. ऐसे में हर टीम को पाकिस्तान के खिलाफ हर मुकाबले के लिए श्रीलंका जाना होगा. इसी के चलते भारतीय टीम इस मैच के लिए श्रीलंका के लिए रवाना हो चुकी है. टीम इंडिया के खिलाड़ी चार्टर्ड प्लेन में कोलंबो के लिए निकली है.

विज्ञापन

सुपर 8 में जगह पक्की करने उतरेगी टीम इंडिया

इस विश्व कप में अभी तक दोनों ही टीमों ने 2-2 मुकाबले खेले हैं और दोनों में ही जीत हासिल की है. भारतीय टीम बेहतर नेट रन रेट के तहत ग्रुप ए में टॉप पर काबिज है. जो भी टीम 15 फरवरी को मैच अपने नाम करेगी वो सीधे तौर पर सुपर 8 के लिए क्वालीफाई कर जाएगी. पाकिस्तान के खिलाफ मैच में टीम इंडिया अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखना चाहेगी. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में भी बदलाव होता नजर आ सकता है और अभिषेक शर्मा वापसी करते हुए दिख सकते हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ