IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सस्पेंस के बीच साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

Abhishek Sharma Health Update: टी20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच ओपनर अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई. नामीबिया के खिलाफ वो आखिरी मैच नहीं खेले और इसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. भारत का अगला मैच पाकिस्तान से होने वाला है और अभिषेक इसके लिए उपलब्ध होंगे या नहीं, इसी पर अब उनके साथी ने सस्पेंस खत्म कर दिया.

Abhishek Sharma Health Update

अभिषेक शर्मा पर बड़ा अपडेट

Abhishek Sharma: टी20 वर्ल्ड कप के बीच टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की तबीयत खराब हो गई. इसी कारण नामीबिया के खिलाफ वो खेलते हुए नजर नहीं आए. पाकिस्तान के खिलाफ भारत का अगला मैच होने वाला है. 15 फरवरी को इस बड़े मुकाबले का आयोजन किया जाएगा. सभी के मन में सवाल है कि अभिषेक शर्मा पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे, या नहीं. इसी पर अब वरुण चक्रवर्ती ने बड़ा खुलासा किया और फैंस के बीच सस्पेंस खत्म करने की कोशिश की.

विज्ञापन

वरुण ने दिया अभिषेक के स्वास्थ्य पर अपडेट

नामीबिया के खिलाफ मैच के बाद मीडिया इंटरेक्शन हुआ. इसी बीच दुनिया के नंबर 1 टी20 गेंदबाज वरुण चक्रवर्ती ने अभिषेक शर्मा के बारे में बात की और बताया कि वो पाकिस्तान के खिलाफ अगले मैच में वापसी कर सकते हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि वो अगला मैच खेलेंगे. मुझे पूरी तरह जानकारी नहीं है. हालांकि, मैंने उनसे जितनी बात की है, वो बढ़िया नजर आ रहे हैं और आज उन्होंने थोड़ा अभ्यास भी किया. उन्होंने कहा है कि वो वापसी के करीब हैं.’

विज्ञापन

अभिषेक का वजन घट चुका है

USA के खिलाफ मैच में अभिषेक शर्मा फील्डिंग करते हुए नजर नहीं आई, क्योंकि उनकी तबीयत खराब हो गई. उन्हें अस्पताल में भर्ती किया गया और नामीबिया के खिलाफ मैच से एक दिन पहले वो डिस्चार्ज हुए. अभिषेक ने टीम के साथ ट्रेवल किया लेकिन नामीबिया से खेलते हुए नजर नहीं आए. मैच के बाद अर्शदीप सिंह ने एक वीडियो पोस्ट किया. इसी बीच अभिषेक शर्मा ने खुद अपने स्वास्थ्य पर अपडेट देते हुए कहा कि वो पहले के मुकाबले अच्छा महसूस कर रहे हैं. उन्होंने ये बताया कि उनका थोड़ा वजन घट चुका है.

विज्ञापन

अभिषेक शर्मा नहीं खेले, तो किसे मिलेगा मौका?

नामीबिया के खिलाफ मैच में सूर्यकुमार यादव ने टॉस के दौरान बताया था कि अभिषेक शर्मा की तबीयत ठीक नहीं है और वो एक-दो मैच मिस कर सकते हैं. उन्होंने शर्मा की जगह संजू सैमसन को टीम में जगह दी थी. सैमसन की शुरुआत अच्छी रही थी लेकिन वो बड़ा स्कोर नहीं बना पाए. अभिषेक फिट नहीं हुए, तो पाकिस्तान के खिलाफ सैमसन खेल सकते हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ