T20 World Cup में आज ट्रिपल धमाका! ऑस्ट्रेलिया के सामने 'जायंट किलर', कब और कहां देखें LIVE एक्शन?

T20 World Cup Today Matches Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन बड़े मैचों का आयोजन होने वाला है. हर एक टीम सुपर 8 में जगह बनाने की कोशिश में लगी हुई है. ऑस्ट्रेलियाई टीम आज जायंट किलर कही जाने वाली जिम्बाब्वे से खेलने वाली है. जिम्बाब्वे ने 19 साल पहले ऑस्ट्रेलिया को हराया था. बता दें कि और भी 4 टीमें आमने-सामने होने वाली हैं.

T20 World Cup Today Matches Preview

टी20 वर्ल्ड कप में आज होंगे बड़े मैच

T20 World Cup Today Matches Preview: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में आज तीन धमाकेदार मैच होने वाले हैं. इस समय वर्ल्ड कप रोमांचक मोड़ पर है और टीमें सुपर 8 में जगह बनाने के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं. भारत, श्रीलंका, वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड अपने-अपने ग्रुप में टॉप पर चल रही है. आज ऑस्ट्रेलिया का बड़ा मुकाबला होने जा रहा है. इसके अलावा भी दो अहम मैच देखने को मिलेंगे. सुपर 8 की रेस रोचक हो गई और आज के मैच चीजों को ज्यादा खास बना देंगे.

विज्ञापन

पहला मैच: ऑस्ट्रेलिया vs जिम्बाब्वे

ऑस्ट्रेलिया और जिम्बाब्वे के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में मैच का आयोजन किया जाने वाला है. दोनों ही टीमों ने अपने शुरुआती मैच जीते हैं और अब वो आमने-सामने होंगे. जिम्बाब्वे की टीम अच्छी लय में नजर आ रही है, वहीं ऑस्ट्रेलियाई चोट से परेशान है. यह मुकाबला सुबह 11 बजे शुरू होगा. पहले भी जिम्बाब्वे ने टी20 वर्ल्ड कप में ऑस्ट्रेलिया को हराया है. वो उलटफेर करना जानते हैं.

विज्ञापन

दूसरा मैच: कनाडा vs UAE

कनाडा और UAE के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 20वां मैच होने वाला है. ग्रुप D की दोनों टीमों का अब तक खाता नहीं खुला है. उनके एक-एक मैच हुए हैं और उसमें उन्हें हार मिली है. आज किसी न किसी टीम का खाता जरूर खुलेगा. बता दें कि दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ये टीमें आमने-सामने होंगी. दोपहर 3 बजे मैच का लाइव प्रसारण शुरू हो जाएगा.

विज्ञापन

तीसरा मैच: नीदरलैंड vs USA

ग्रुप A में USA और नीदरलैंड के बीच बड़ा मैच होने वाला है. USA अपने दो मैच हार चुकी है, वहीं नीदरलैंड को एक जीत मिली है. अब दोनों टीमों के बीच टूर्नामेंट का 21वां मैच खेला जाएगा. चेन्नई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी और शाम 7 बजे मैच शुरू हो जाएगा.

कब और कहां देखें लाइव?

13 फरवरी 2026 यानी आज होने वाले तीनों मैचों को स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं. इसके अलावा फैंस मोबाइल, टेबलेट और लैपटॉप पर इस मैच को जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम कर सकते हैं. मैच से आधे घंटे पहले टॉस का आयोजन किया जाएगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ