RCB और विराट कोहली फैंस के लिए खुशखबरी, IPL 2026 में अपने 'घर' में फिर गूंजेगा शोर

RCB Matches in Bengaluru: IPL 2025 के बाद मची भगदड़ के चलते चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं हुआ है. लग रहा था कि IPL 2026 में RCB के मैच बेंगलुरु में नहीं होंगे. हालांकि, अब विराट कोहली और RCB फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है. सरकार ने आधिकारिक रूप से IPL मैचों को होस्ट करने की अनुमति दे दी है.

RCB Matches in Bengaluru

RCB फैंस के लिए खुशखबरी

RCB Matches in Bengaluru: IPL 2026 से पहले विराट कोहली और RCB फैंस के लिए खुशखबरी सामने आ रही है. IPL 2025 के बाद चिन्नास्वामी स्टेडियम में मची भगदड़ के बाद लग रहा था कि RCB के मैच बेंगलुरु में तब तक नहीं होंगे, जब तक नया स्टेडियम नहीं बन जाता. बीच में खबर भी सामने आई थी कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की मैनेजमेंट अपने मैच नवी मुंबई में कराने के बारे में सोच रही है. हालांकि, अब RCB और विराट कोहली के फैंस बेंगलुरु में ही IPL 2026 के मैच देख पाएंगे. सरकार ने आधिकारिक तौर पर ऐलान कर दिया है.

विज्ञापन

सरकार से मिली अनुमति

कर्नाटक सरकार ने आधिकारिक तौर पर RCB को अपने मैच बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित कराने की अनुमति दे दी है. उप मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने X पर पोस्ट डालते हुए बताया कि सुरक्षा को ध्यान में रखकर वो IPL के मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में होस्ट करने की मंजूरी देते हैं. उन्होंने कहा, ‘बेंगलुरु और कर्नाटक के क्रिकेट प्रशंसकों के लिए बड़ी खुशखबरी.’

विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा, ‘खेल और फैंस की दिलचस्पी को ध्यान में रखते हुए केबिनेट ने IPL मैच चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने का अहम फैसला किया है, जिसमें लोगों की सुरक्षा का मुख्य रूप से ध्यान रखा जाएगा. जस्टिस जॉन माइकल डी’कुन्हा की सिफारिशों को ध्यान रखा जाएगा, जिसके चलते टिकट, क्राउड और स्टेडियम को लेकर सख्त अनुशासन रखा जाएगा. हम जिम्मेदारी से आगे बढ़ेंगे.’

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: क्या पाकिस्तान के खिलाफ नहीं खेलेंगे अभिषेक शर्मा? सस्पेंस के बीच साथी खिलाड़ी का बड़ा खुलासा

विज्ञापन

RCB कर रही नए-नए वेन्यू की तलाश

कर्नाटक सरकार ने भले ही IPL के मैचों को चिन्नास्वामी स्टेडियम में कराने की अनुमति दे दी है लेकिन RCB पिछले कुछ समय से नए होम वेन्यू की तलाश का रही है. खबर सामने आई थी कि वो नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम को अपना होम स्टेडियम बनाना चाहते हैं. उनके रायपुर और इंदौर में मैच कराने की भी बात सामने आई थी. हालांकि, MI ने RCB को नवी मुंबई में होम मैच कराने से पहले अन्य वेन्यू के साथ बातचीत करने की सलाह दी है. देखना होगा कि वो चिन्नास्वामी में मैच कराते हैं, या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ