AUS vs ZIM: 19 साल बाद इतिहास दोहराने उतरेगी जिम्बाब्वे, कप्तान की गैरमौजूदगी में हो सकता है बड़ा उलटफेर

AUS vs ZIM: जिम्बाब्वे की टीम के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में जीत हासिल कर 19 साल पुराना इतिहास दोहराने का शानदार मौका होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी भी अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ नहीं आ पाई है. खिलाड़ियों की इंजरी टीम के लिए बहुत बड़ी परेशानी बन रही है. ये मुकाबला श्रीलंका के कोलंबो में खेला जाएगा.

jacket (1) (78)

AUS vs ZIM: टी20 विश्व कप में जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला खेला जाएगा. कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में ये मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले में जीत हासिल करना दोनों ही टीमों के लिए बहुत जरूरी होगा. ऑस्ट्रेलिया की टीम अभी तक विश्व कप में पूरी ताकत के साथ नहीं उतर पाई है. इस मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श का खेलना मुश्किल ही है. इस मैच में जीत हासिल कर जिम्बाब्वे के पास इतिहास को दोहराने का शानदार मौका होगा. साथ ही ये जीत टीम को पॉइंट्स टेबल नंबर 1 भी बना सकती है. जिम्बाब्वे अगर ऑस्ट्रेलिया को हराने में कामयाब हो जाती है तो ये टी20 विश्व कप में एक बड़ा उलटफेर माना जाएगा.

विज्ञापन

19 साल के बाद क्या मिल पाएगी जीत?

जिम्बाब्वे और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 इंटरनेशनल में अब तक 3 मैच खेले गए हैं. इन 3 मुकाबलों में जिम्बाब्वे ने 1 बार जीत हासिल की है तो वहीं 2 बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है. जिम्बाब्वे को ये एक जीत साल 2007 के टी20 विश्व कप में मिली थी. इसके बाद से अब तक टीम ऑस्ट्रेलिया को हरा नहीं पाई है. इस टी20 विश्व कप में चूंकि ऑस्ट्रेलिया अपनी पूरी ताकत के साथ नहीं उतर रही है तो जिम्बाब्वे के पास उन्हें पटखनी देने का शानदार मौका होगा. 19 साल के लंबे इंतजार के बाद अगर जिम्बाब्वे की टीम ये कमाल कर पाती है तो उनका नाम इतिहास के पन्नों में हमेशा के लिए दर्ज हो जाएगा. 

विज्ञापन

इंजरी बनी ऑस्ट्रेलिया के लिए परेशानी

ऑस्ट्रेलिया के टी20 कप्तान मिचेल मार्श ग्रोइन इंजरी से जूझ रहे हैं. इसी के चलते वो आयरलैंड के खिलाफ पिछला मुकाबला भी नहीं खेल पाए थे. धाकड़ फिनिशर टिम डेविड भी हैमस्ट्रिंग की चोट के चलते प्लेइंग 11 से बाहर ही बैठे हैं. उनके इस मैच में खेलने पर भी अभी सस्पेंस बना हुआ है. पैट कमिंस पहले ही इस विश्व कप से बाहर हो चुके हैं तो वहीं जोश हेजलवुड शुरुआती मैचों के लिए टीम का हिस्सा नहीं होंगे. ऐसे में इस विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया काफी परेशानियों में घिरी हुई नजर आ रही है. 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ