IND vs NZ: टीम इंडिया ने पिछले 3 सालों में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. खासकर आईसीसी इवेंट में तो भारतीय टीम को कोई टक्कर भी नहीं दे सका है. आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल में मिली हार के बाद भारत का प्रदर्शन लगातार बेहतर ही हुआ है. टीम इंडिया ने बहुत ही कम समय में 3 आईसीसी ट्रॉफी अपने नाम कर लिया है. इसमें टीम इंडिया के एक गुमनाम हीरो का भी बहुत बड़ा योगदान रहा है, लेकिन उसके बाद भी उनकी चर्चा फिलहाल बहुत कम हो रही है.
टीम इंडिया के इस गुमनाम हीरो ने किया कमाल
सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 को अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद भी टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर की कहीं भी चर्चा नहीं हो रही है. अगरकर आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2023 से कुछ महीने पहले ही मुख्य चयनकर्ता बने थे. उनकी कार्यकाल में टीम इंडिया ने पिछले 3 सालों में तीन आईसीसी ट्रॉफी जीत ली है. जिसमें टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 और आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 भी शामिल रहा है. इन तीनों ही इवेंट में जीत का श्रेय कोई भी अजीत अगरकर को नहीं दे रहा है. वहीं खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है. ऐसे में इस दिग्गज के साथ नाइंसाफी हो रही है.
🎥 #TeamIndia Head Coach @GautamGambhir expresses his immense gratitude to ICC Chair @JayShah, Chief Selector Ajit Agarkar, former Head Coach Rahul Dravid & Head COE @VVSLaxman281 for their contributions towards Indian Cricket 👏
— BCCI (@BCCI) March 9, 2026
"I really have to thank Jay bhai for trusting me… pic.twitter.com/C0oHco3JBV
ये भी पढ़ें: VIDEO: ‘पाजी कभी हंस भी लिया करो…’, अर्शदीप सिंह ने लिए कोच गौतम गंभीर के मजे
अजीत अगरकर ने लिए हैं कुछ बड़े फैसले
आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2024 में मिली जीत के बाद अजीत अगरकर ने बड़ा बदलाव किया है. उन्होंने सूर्यकुमार यादव को टी-20 टीम का कप्तान बनाया. ये फैसला अंत में सही साबित हुआ. इसके अलावा ईशान किशन की भी अचानक इस वर्ल्ड कप में एंट्री हुई. इसमें भी अगरकर का अहम रोल था. इसके अलावा आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में ज्यादा स्पिनरों को अगरकर ने मौका दिया. अंत में वहीं मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ. इन सभी फैसलों के बाद भी अगरकर सिर्फ आलोचना का ही शिकार होते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: फाइनल में जीत के बाद भावुक मोहम्मद सिराज ने दिया बड़ा बयान, फैंस का भी जीत लिया दिल










