IND vs NZ: ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2022 (T20 World Cup 2022) के सेमीफाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ बुरी तरह से हार झेलने के बाद अब न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करने वाली भारतीय टीम के साथ तीन तीन मैचों की वनडे और टी20 सीरीज के लिए तैयार हो चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने इससे लिए टीम का भी ऐलान कर दिया हैं। न्यूजीलैंड की इस टीम में कई बड़े खिलाड़ियों को बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है जिसमें ट्रेंट बोल्ट और मार्टिन गप्टिल भी शामिल हैं।
अभी पढ़ें – फुटबॉल क्लब लिवरपूल को खरीद सकते हैं मुकेश अंबानी: रिपोर्ट
बोल्ट और गप्टिल को बाहर रखना एक कठिन निर्णय – कोच गैरी स्टीड
टीम की गेंदबाजी के स्तंभ माने जाने वाले ट्रेंट बोल्ट और धमाकेदार ओपनर मार्टिन गप्टिल को टीम से बाहर रखने पर कोच गैरी स्टीड ने कहा है कि कि बोल्ट और गप्टिल को बाहर करना एक कठिन निर्णय था, लेकिन इन दोनों के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के दरवाजे खुले हुए हैं। उन्होंने कहा, ‘जब ट्रेंट ने अगस्त में न्यूजीलैंड क्रिकेट का अनुबंध ठुकरा दिया, तो हमने संकेत दिया था कि उन खिलाड़ियों को प्राथमिकता दी जाएगी जिनके पास सेंट्रल या फिर डोमेस्टिक कॉन्ट्रेक्ट हैं और यहां ऐसा ही हुआ है।
उन्होंने ये भी कहा कि हम फिन एलेन को 50 ओवर क्रिकेट के लिए भी आजमाना चाहते हैं और अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप के लिए तैयार करना चाहते हैं इसीलिए मार्टिन गप्टिल को बाहर कर दिया गया हैं।
न्यूजीलैंड की टी20 टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, टिम साउदी, ब्लेयर टिकनर।
न्यूजीलैंड की वनडे टीम: केन विलियमसन (कप्तान), फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, डेवोन कॉन्वे, लॉकी फर्ग्यूसन, मैट हेनरी, टॉम लैथम, डेरिल मिचेल, एडम मिल्ने, जिमी नीशम, ग्लेन फिलिप्स, मिशेल सेंटनर, टिम साउदी।
18 नवंबर से शुरू होगा भारत का न्यूजीलैंड दौरा
टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 वनडे और 3 टी20 मैच की सीरीज खेलने वाली है जिसकी शुरुआत 18 नवंबर से हो रही है। 18 नवंबर से 30 नवंबर के बीच टीम इंडिया पहले 3 T20I और फिर 3 ODI मैच खेलेगी। T20I टीम की कमान हार्दिक पांड्या को जबकि वनडे की कमान शिखर धवन को सौंपी गई है।
India Squad for NewZealand series: ये हैं भारतीय टीम का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की T20I टीम–
हार्दिक पांड्या (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (विकेटकीपर और उप-कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, हर्षल पटेल, मो. सिराज, भुवनेश्वर कुमार, उमरान मलिक।
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI टीम
शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, रिषभ पंत (उप-कप्तान और विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, शाहबाज अहमद, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर, कुलदीप सेन, उमरान मलिक।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
दूसरे वनडे में विराट को आउट करने का जाल तैयार, कीवी गेंदबाज ने दिए संकेत
39 mins agoवीरेंद्र सहवाग के बेटे ने इंडिया अंडर-19 के लिए खेली शानदार पारी
1 hr agoदूसरे वनडे में रोहित के सामने वेलिंग्टन की चुनौती, आंकड़े उड़ा देंगे होश
1 hr agoU-19 Asia Cup में भारत ने नेपाल को 10 विकेट से रौंदा
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले इन 5 खिलाड़ियों को रिलीज कर सकती है राजस्थान रॉयल्स
1 hr agoरसेल ने T20 में रचा इतिहास, 10000 रन-500 विकेट लेने वाले बने पहले खिलाड़ी
2 hrs agoPM मोदी से परिवार के साथ मिलने पहुंचे सूर्यकुमार यादव
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
4 hrs agoबदल गया भारत-श्रीलंका पहले वनडे का वेन्यू, देखें सीरीज का अपडेटेड शेड्यूल
4 hrs agoLIVE मैच के दौरान हुआ भयानक हादसा, फील्डिंग करते वक्त खिलाड़ी का मुड़ा पैर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines