नई दिल्ली: भारत-न्यूजीलैंड के बीच खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज के दो मैच भले ही बारिश की वजह से धुल गए हों, लेकिन एक मुद्दा अभी भी गर्माया हुआ है। ये मुद्दा है विकेटकीपर ऋषभ पंत को खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में बार-बार जगह देने पर, दरअसल पंत के लगातार खराब प्रदर्शन के बाद ऋषभ पंत बनाम संजू सैमसन की बहस शुरू हो गई है।
ऋषभ पंत का खराब फॉर्म जारी
टीम प्रबंधन ने फॉर्म में चल रहे सैमसन के ऊपर अनुभवी पंत को लगातार जगह दी है, लेकिन वे पिछले 6 मैचों में 10, 15, 11, 6, 6 और 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं, जबकि सैमसन ने 11 मैचों में 66 के औसत के साथ 300 से अधिक रन बनाकर अपने एकदिवसीय करियर की शानदार शुरुआत की है।
और पढ़िए – IND vs NZ: बारिश के बाद DLS नियम के तहत क्यों नहीं जीती न्यूजीलैंड? ये है बड़ी वजह
सैमसन ने पूरे दौरे में केवल एक ही मैच खेला। ऑकलैंड में खेले गए पहले वनडे में उन्होंने नंबर 7 पर बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में चार चौके लगाकर 36 रन बनाए। अगले मैच में उन्हें दीपक हुड्डा की जगह बाहर कर दिया गया, जबकि पंत को फिर भी जगह दी गई। बार-बार उठ रहे सवालों पर टीम इंडिया के स्टैंड-इन कप्तान शिखर धवन ने आखिरकार चुप्पी तोड़ी। उन्होंने प्लेइंग इलेवन में ऋषभ पंत को चुनने की वजह भी बताई।
जिस प्लेयर ने 100 बनाया है उसे बैक किया जाता है
धवन ने कहा- मुश्किल कुछ खास नहीं है। जैसे ऋषभ है…उसने इंग्लैंड में वन-डे खेला है। वहां पर उसका 100 था तो उसके बाद बेशक जिस प्लेयर ने 100 बनाया है उसे बैक किया जाता है। हर एक चीज बड़ी पिक्चर देख कर की जाती है। अगर कोई मैच विनर खिलाड़ी है तो उसे बैक करना है। सभी चीजों को एनालाइज करके ही फैसला लेते हैं।
धवन ने आगे कहा- निसंदेह संजू सैमसन बड़ा अच्छा कर रहा है। वो अपनी जगह है। उसे जितने मौके मिले हैं, उसने अच्छा किया है, लेकिन कभी-कभी अच्छा करने के बावजूद थोड़ा इंतजार करना पड़ता है क्योंकि पहले प्लेयर ने काफी अच्छा किया होता है। पंत की जो स्किल है हमें पता है कि वह मैच विनर है। उसको उस वक्त कुशनिंग की जरूरत है जब वो अच्छा नहीं करता, तो वो कुशनिंग प्लेयर को दी जाती है।
और पढ़िए – PAK vs ENG: ‘ये कोई फूड पॉइजनिंग या कोविड नहीं है’ रहस्यमयी वायरस को लेकर जो रूट ने दी जानकारी, बताया क्या है प्लान
कप्तान केन विलियमसन ने दिया बयान
न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने भी पंत बनाम सैमसन की बहस में भाग लिया और खुद को भारतीय कप्तान के स्थान पर रखते हुए बताया कि कैसे कठिन निर्णय लेना एक लीडर होने के सबसे चुनौतीपूर्ण पहलुओं में से एक है।
उन्होंने कहा- “भारतीय टीम बहुत प्रतिभाशाली है इसलिए मुझे लगता है कि चुनौतियों में से एक यह है कि आप कुछ शानदार खिलाड़ियों के बीच विभिन्न विकल्पों का वजन कैसे कर रहे हैं। कभी-कभी यह जानना कठिन होता है लेकिन आप जानते हैं कि आप उस टीम में जिसे भी चुनते हैं, वे अच्छा करने जा रहे हैं।” सुपर टैलेंटेड बनें जैसा कि हम जानते हैं और जैसा मैंने भारत में पहली बार खेलते हुए देखा है। यहां यह एक चुनौती है और उन यह चीजों में से एक है। एक लीडर के रूप में आप कुछ निर्णय लेने का हिस्सा हैं।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
1 hr agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
1 hr agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
1 hr agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
2 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
3 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
4 hrs agoIND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
5 hrs agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines