Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

एक पैसा नहीं होगा खर्च! ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 2nd ODI मैच की लाइव स्ट्रीमिंग

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाना है. टीम इंडिया पहले एकदिवसीय मुकाबले का प्रदर्शन दूसरे मैच में भी दोहराने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. वहीं, न्यूजीलैंड को दौरे की पहली जीत की तलाश होगी.

Author
Written By: Shubham Mishra Updated: Jan 13, 2026 20:02
IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming

IND vs NZ 2nd ODI Live Streaming: वडोदरा में न्यूजीलैंड को 4 विकेट से धूल चटाने के बाद टीम इंडिया राजकोट में सीरीज अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. पहले वनडे में किंग कोहली का बल्ला जमकर गरजा था और उन्होंने 93 रनों की धुआंधार पारी खेली थी.

वहीं, कैप्टन शुभमन गिल भी अच्छी लय में दिखाई दिए थे. हर्षित राणा ने बल्ले और गेंद दोनों से प्रभावशाली प्रदर्शन करके दिखाया था. गेंदबाजी में सिराज अच्छी लय में नजर आए थे और उन्होंने 2 विकेट अपने नाम किए थे. दूसरी ओर, कीवी टीम जोरदार लड़ाई लड़ने के बावजूद पहले वनडे में हार को टालने में नाकाम रही थी.

---विज्ञापन---

कब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ 2nd ODI मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला 14 जनवरी को राजकोट के निरंजन शाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है.

कितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 2nd ODI मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला भारतीय समय के अनुसार दोपहर एक बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा. वहीं, टॉस का सिक्का आधे घंटे पहले उछलेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, 6 रन बनाते ही टूट जाएगा ये महारिकॉर्ड 

कहां देख पाएंगे IND vs NZ 2nd ODI का लाइव टेलीकास्ट?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकेंगे.

कहां देख पाएंगे IND vs NZ 2nd ODI की लाइव स्ट्रीमिंग?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज के दूसरे वनडे मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा आप जियोहॉटस्टार पर ले सकेंगे.

कहां फ्री में देख पाएंगे IND vs NZ 2nd ODI मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मुकाबले का लुत्फ आप फ्री में डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर उठा सकेंगे.

कैसी खेलती है राजकोट की पिच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का दूसरा वनडे मुकाबला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में खेला जाना है. इस मैदान को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग से कम नहीं माना जाता है. राजकोट में जमकर चौके-छक्कों की बरसात देखने को मिलती है. पिच में अच्छा बाउंस होने की वजह से गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है, जिसके कारण शॉट्स लगाना काफी आसान रहता है. हालांकि, पिच से स्पिन गेंदबाजों को भी बीच के ओवर्स में थोड़ी बहुत मदद मिलती है.

क्या कहते हैं आंकड़े?

राजकोट के इस मैदान ने अब तक कुल 7 वनडे मैचों की मेजबानी की है. इसमें से 6 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, सिर्फ एक मैच में रनों का पीछा करने वाली टीम ने जीत का स्वाद चखा है. साफ है कि यहां टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला फायदेमंद साबित होता है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले दूसरे वनडे मैच में ओस काफी अहम रोल अदा कर सकती है. हालांकि, रिकॉर्ड को देखते हुए कप्तान टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला कर सकते हैं.

First published on: Jan 13, 2026 08:02 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.