वैभव सूर्यवंशी के पास विराट कोहली को पीछे छोड़ने का मौका, 6 रन बनाते ही टूट जाएगा ये महारिकॉर्ड 

Vaibhav Suryavanshi: आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 के शुरू होने में अब 48 घंटे से भी कम का समय बचा हुआ है. ऐसे समय में सभी टीमें अपनी तैयारी में लगी हुई है. ऐसे समय में सभी की नजरें इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम पर रहने वाली है. भारतीय टीम के पास कई मैच विनर खिलाड़ी मौजूद हैं. जिसमें से एक वैभव सूर्यवंशी के पास बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है.

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli

Vaibhav Suryavanshi and Virat Kohli

Vaibhav Suryavanshi: इंडिया अंडर19 क्रिकेट टीम ने अब आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 की तैयारियों को तेज कर दिया है. इस टीम में कई सुपरस्टार खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. जिसमें कप्तान आयुष म्हात्रे और उपकप्तान वैभव सूर्यवंशी का नाम भी शामिल है. वैभव लगातार रन बनाते हुए नजर आ रहे हैं, ऐसे में उनसे फैंस को बड़ी उम्मीदें हैं. इस आईसीसी इवेंट में वैभव के पास दिग्गज विराट कोहली को पीछे छोड़ने का बड़ा मौका है. 

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी के पास है बड़ा मौका 

14 साल के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी आईसीसी अंडर19 वर्ल्ड कप 2026 में सिर्फ 6 रन और बनाते ही विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ देंगे. विराट कोहली ने अंडर19 यूथ वनडे में 28 मैच खेले थे. जिसकी 25 पारियों में उन्होंने 46.57 की औसत से 978 रन बनाए हैं. वहीं अब तक वैभव सूर्यवंशी ने 18 मैचों में 54.05 की औसत से 973 रन बना लिए हैं. ऐसे में वैभव सिर्फ 6 रन बनाते ही किंग कोहली को पीछे छोड़ देंगे. इस मामले में नंबर 1 पर विजय जोल नजर आ रहे हैं. जोल ने 2012 से लेकर 2014 के बीच कुल 36 यूथ वनडे खेले थे. जिसमें उन्होंने 42.54 की औसत से 1404 रन बनाए हैं. जोल एकमात्र भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्होंने अंडर19 यूथ वनडे में 1400 रनों का आंकड़ा पार किया है. 

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: जिद पर अड़ा बांग्लादेश, फिर किया भारत में खेलने से इनकार, ICC बोला- फैसले पर करो विचार

टूट सकता है गिल और जायसवाल का भी रिकॉर्ड 

युवा सुपरस्टार वैभव सिर्फ किंग कोहली का ही नहीं बल्कि शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल को भी पीछे छोड़ सकते हैं. टीम इंडिया के इन दोनों सुपरस्टार खिलाड़ियों को पीछे छोड़ने के लिए वैभव को इस टूर्नामेंट में 400 से ज्यादा रन बनाने होंगे. जिस फॉर्म में फिलहाल वैभव चल रहे हैं, ऐसे में उनके लिए 400 से ज्यादा रन बनाना बहुत आसान नजर आ रहा है. गिल और जायसवाल ने भी अंडर19 क्रिकेट में बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ