BCCI: इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया आज 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मुकाबला खेलने के लिए ट्रेंट ब्रिज के मैदान पर उतरी है. जहां पर टीम इंडिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा अहम फैसला किया. जिसके बाद टीम इंडिया के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पहले ही ओवर में कमाल की गेंदबाजी करके बड़ा रिकॉर्ड बना दिया है. इसी के साथ वो ऐसा करने वाले दूसरे भारतीय गेंदबाज बन गए हैं. हालांकि इस मैच में हर्षित राणा और प्रिंस यादव का दबदबा देखने को मिला.
अर्शदीप सिंह ने बनाया बड़ा रिकॉर्ड
टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने नई बॉल अर्शदीप सिंह को सौंपी. जहां पर उन्होंने पहला ओवर मेडन फेंक दिया. फिल साल्ट को अर्शदीप की कोई भी गेंद समझ में ही नहीं आ रही थी. जिसके असर ही वो पहले ओवर में खाता भी नहीं खोल सके. अर्शदीप सिंह ने इससे पहले भी टी-20 इंटरनेशनल में एक मेडन ओवर फेंका है. इसी के साथ अर्शदीप सिंह टी-20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा मेडन ओवर फेंकने वाले दूसरे भारतीय बन गए हैं. इस लिस्ट में सबसे ऊपर सुपरस्टार तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का नाम नजर आता है. भुवनेश्वर कुमार ने 6 बार टी-20 इंटरनेशनल में मेडन ओवर फेंका है. ऐसे में अर्शदीप सिंह अब इस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने का पूरा प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें: इंडिया की एक और नई सीरीज का जल्द होगा ऐलान! वैभव सूर्यवंशी को मिल सकता है बड़ा मौका
प्रिंस यादव और हर्षित राणा का दिखा दबदबा
खबर लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 17 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 170 रन बना लिए हैं. सलामी बल्लेबाज फिल सॉल्ट 70 रन बनाकर पवेलियन लौटे. वहीं सलामी बल्लेबाज जोस बटलर ने भी 36 रन बनाए. एक समय इंग्लिश टीम बहुत बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही थी. ऐसे समय में प्रिंस यादव ने जोस बटलर को क्लीन बोल्ड करके विकेट की शुरुआत कर दी. जिसके बाद उन्होंने कप्तान हैरी ब्रूक को भी पवेलियन भेज दिया. जिसके बाद हर्षित राणा ने बैक टू बैक विकेट लेकर इंग्लिश टीम को और दबाव में दिया.
संबंधित खबरें
Irani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
6 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
8 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
8 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
8 hrs agoAsian Games 2026: बारिश के कारण रद्द हुआ IND vs PAK फाइनल तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें क्या है नियम
9 hrs agoIND vs PAK Live Streaming: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-पाकिस्तान फाइनल मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
9 hrs agoश्रेयस अय्यर ने तोड़ा MS Dhoni का बड़ा रिकॉर्ड, अब निशाने पर विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव का कीर्तिमान
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज जीतने के बाद प्लेइंग 11 में 3 बड़े बदलाव कर सकती हैं टीम इंडिया, इस खिलाड़ी को मिल सकता है मौका
10 hrs agoIND vs WI: तीसरे वनडे से पहले बदल गई टीम इंडिया, प्रसिद्ध कृष्णा हुए बाहर, रिप्लेसमेंट का हुआ ऐलान
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines