MS Dhoni ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, IND vs ENG मैच देखने ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम पहुंचे 'कैप्टन कूल', VIDEO वायरल

MS Dhoni Spotted at Trent Bridge Stadium: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने अपने 45वें जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया. धोनी इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए.

MS Dhoni

MS Dhoni

MS Dhoni Spotted Watching IND vs ENG 3rd T20I: भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में एक और सबके चहते क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी आज अपना 45वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर दुनिया भर से उन्हें शुभकामनाएं मिल रही हैं. वहीं, धोनी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को खास सरप्राइज दिया है. बर्थडे पर ‘कैप्टन कूल’ इंग्लैंड के ट्रेंट ब्रिज स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टी20 इंटरनेशनल मुकाबले का लुत्फ उठाते नजर आए. टीम इंडिया को चीयर करने आए माही की स्टैंड्स से सामने आई तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है. धोनी की स्टेडियम पहुंचे की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं.

विज्ञापन

बर्थडे पर IND vs ENG मैच देखने ट्रेंट ब्रिज पहुंचे धोनी

7 जुलाई को जब पूरा क्रिकेट जगत एमएस धोनी का जन्मदिन मना रहा है, तब माही भी इस खास मौके पर खेल से दूर नहीं हैं. धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले को देखने स्टेडियम पहुंचे हैं. जन्मदिन के दिन धोनी को स्टेडियम में देखकर फैंस भी काफी उत्साहित नजर आए. मैच के दौरान जैसे ही कैमरा स्टैंड्स में बैठे धोनी की ओर मुड़ा, पूरा स्टेडियम तालियों और जयकारों से गूंज उठा. देखते ही देखते माही की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिन पर फैंस जमकर प्यार लुटा रहे हैं.

विज्ञापन

टीम इंडिया के लिए ‘करो या मरो’ का मुकाबला

हालांकि, टीम इंडिया के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. पांच मैचों की टी20 सीरीज में भारत एक मुकाबला हार चुका है, जबकि पहला मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था. ऐसे में तीसरे टी20 में जीत भारत के लिए किसी ‘करो या मरो’ की स्थिति से कम नहीं है. अगर भारतीय टीम यह मुकाबला जीतने में सफल रहती है तो सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. वहीं, हार मिलने पर इंग्लैंड 2-0 की बढ़त हासिल कर लेगा और भारत की मुश्किलें काफी बढ़ जाएंगी.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में भारतीय टीम अब तक जीत का खाता नहीं खोल पाई है. उनके नेतृत्व में भारत लगातार तीन टी20 मुकाबले हार चुका है. इससे पहले आयरलैंड के खिलाफ दो मैचों की टी20 सीरीज में भारत को हार का सामना करना पड़ा, जबकि इंग्लैंड ने दूसरे टी20 में भी जीत दर्ज की. ऐसे में ट्रेंट ब्रिज का यह मुकाबला कप्तान श्रेयस के लिए भी बेहद अहम है, क्योंकि वह बतौर कप्तान अपनी पहली जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरे हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- IND vs ENG: अर्शदीप सिंह ने कमाल की गेंदबाजी करके बनाया बड़ा रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने दूसरे भारतीय गेंदबाज

IND vs ENG 3rd T20I: दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती.

इंग्लैंड: फिल साल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम कुरेन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ