IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट मैच भले ही टीम इंडिया ने जीत लिया हो, लेकिन 2 खिलाड़ियों के प्रदर्शन से कप्तान शुभमन गिल और हेड कोच गौतम गंभीर बिल्कुल भी खुश नहीं होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों ने मैनेजमेंट को बहुत ज्यादा निराश किया है। जिसके कारण ही लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इन्हें दोबारा मौका देकर बड़ा रिस्क नहीं लिया जाएगा। ऐसे में 2 भारतीय खिलाड़ियों को तीसरे मुकाबले में टेस्ट डेब्यू करने का बड़ा मौका मिल सकता है। इनमें से एक खिलाड़ी लंबे समय से इंतजार कर रहा है।
करुण नायर का कट सकता है पत्ता
इंग्लैंड दौरे पर पहले दोनों मैचों में खेले करुण नायर ने अब तक निराश ही किया है। पहले नंबर 6 पर खेलकर फेल हुए तो टीम मैनेजमेंट ने उन्हें नंबर 3 पर भी आजमाया। हालांकि नायर नंबर 3 पर खेलते हुए फेल हो चुके हैं। ऐसे में अब भारतीय टीम मैनेजमेंट बड़ा बदलाव कर सकती है। इंडिया ए की कप्तानी करके शानदार प्रदर्शन करने वाले अभिमन्यु ईश्वरन को अब आखिरकार डेब्यू करने का मौका मिल सकता है। ईश्वरन लंबे समय से टीम इंडिया का हिस्सा हैं, लेकिन फिर भी उन्हें डेब्यू करने का मौका नहीं मिल पा रहा है। हालांकि लॉर्ड्स स्टेडियम में उनका भाग्य उदय हो सकता है।
अर्शदीप सिंह का भी हो सकता है डेब्यू
लॉर्ड्स क्रिकेट स्टेडियम की पिच पर नजर डाले तो वो ग्रीन टॉप नजर आ रहा है। ऐसे में 4 तेज गेंदबाजों को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। बर्मिंघम टेस्ट मैच में गेंद और बल्ले दोनो से फेल होने वाले नीतीश कुमार रेड्डी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है। उनकी जगह स्विंग गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है। अर्शदीप के खेलने से भारतीय टीम की तेज गेंदबाजी और भी मजबूत हो जाएगी। प्रसिद्ध कृष्णा की जगह जसप्रीत बुमराह का कमबैक तो पक्का ही नजर आ रहा है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: लॉर्ड्स टेस्ट मैच से पहले गायब हुए शुभमन गिल! प्रैक्टिस के दौरान दिखा अलग नजारा
संबंधित खबरें
ऋषभ पंत का कमबैक टला, चोट के कारण IND A vs NZ A के तीसरे मैच से भी हुए बाहर
5 mins agoकब और कहां खेला जाएगा IND vs NZ पांचवां T20I? जानें फ्री में देखने का तरीका
37 mins ago11 चौके, 3 छक्के... ध्रुव जुरेल ने जड़ा शतक, टीम इंडिया के लिए खुशखबरी
1 hr agoपांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoपाकिस्तान ने श्रीलंका को हराकर जीता ट्राई नेशन सीरीज का फाइनल
3 hrs agoविजय हजारे ट्रॉफी में फिर दिखेगा Rohit Sharma का जलवा
11 hrs agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले CSK इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
12 hrs agoन्यूजीलैंड में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन तेंदुलकर का बड़ा रिकॉर्ड
12 hrs agoदूसरे दिन इन 5 इंडिया ए के खिलाड़ियों पर होंगी नजरें, करनी होगी वापसी
13 hrs agoIND vs NZ: हार के बाद इन 3 खिलाड़ियों की होगी भारत की प्लेइंग 11 से छुट्टी?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines