हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

IND vs ENG: दो साल बाद टेस्ट क्रिकेट में लौटेगा ये बल्लेबाज, किसकी जगह टीम में मिला मौका

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज में 2 साल बाद एक खिलाड़ी लौटने वाला है।

विज्ञापन
IND vs ENG Star Cricketer Return After 2 Years in Test (Image- News24)

India vs England Test Series: भारत और इंग्लैंड के बीच 25 जनवरी से पांच मैचों की टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। इस सीरीज से पहले एक धाकड़ खिलाड़ी बाहर हो गया है। वहीं अब उसकी जगह जिस खिलाड़ी के रिप्लेसमेंट का ऐलान हुआ है, उसकी दो साल बाद टेस्ट टीम में वापसी हुई है। हैरी ब्रूक ने पर्सनल कारणों से इंग्लैंड की टीम से अपना नाम वापस ले लिया था। उनकी जगह जिस खिलाड़ी को रिप्लेस किया गया है उसने आखिरी टेस्ट मार्च 2022 में खेला था।

कौन है वो खिलाड़ी?

आपको बता दें कि हैरी ब्रूक पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। उनकी जगह डैन लॉरेंस को मौका मिला है। लॉरेंस ने आखिरी बार मार्च 2022 में टेस्ट मैच खेला था। 25 जनवरी से शुरू होने वाली टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड ने रविवार को ऐलान किया कि डैन लॉरेंस को 24 घंटे के अंदर टीम के साथ जुड़ना होगा। ईसीबी ने एक्स पर पोस्ट करके इसकी जानकारी दी।

ब्रूक के डेब्यू से पहले खेला था आखिरी टेस्ट

हैरी ब्रूक ने सितंबर 2022 में टेस्ट डेब्यू किया था। तब से वह लगातार चर्चा में हैं लेकिन अब इंग्लैंड की टीम को उनके बाहर होने से बड़ा झटका लग सकता है। लेकिन अब उस खिलाड़ी को टीम में जगह मिली है जिसने ब्रूक के डेब्यू से पहले ही आखिरी टेस्ट खेला था। ब्रूक ने इंग्लैंड के लिए 12 टेस्ट मैचों में 62.15 की औसत से 1181 रन बनाए हैं। जबकि लॉरेंस ने इंग्लैंड के लिए 11 टेस्ट मैच खेले हैं।

विज्ञापन

डैन लॉरेंस के नाम 11 टेस्ट मैचों में 29 की औसत से 551 रन बनाए हैं। उनके नाम 21 पारियों में चार अर्धशतक दर्ज हैं। लॉरेंस का बेस्ट स्कोर 91 रन रहा है। पांच टेस्ट की इस सीरीज का आगाज 25 जनवरी से हैदराबाद में शुरू होने वाले पहले मैच से होगा। ब्रूक के अलावा क्रिस वोक्स, लियाम डॉसन और विल जैक्स भी इस टेस्ट सीरीज से बाहर हैं।

यह भी पढ़ें- क्रिकेट में आएगा नया नियम, अब एक छक्के के लिए 6 नहीं मिलेंगे 12 रन!

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- चेतेश्वर पुजारा ने पार किया 20 हजार रन का आंकड़ा, सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola