चेतेश्वर पुजारा ने पार किया 20 हजार रन का आंकड़ा, सचिन तेंदुलकर के क्लब में शामिल

Cheteshwar Pujara 20 Thousand Runs: भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन का आंकड़ा पार कर लिया है। वह ऐसा करने वाले चौथे भारतीय बने।

Cheteshwar Pujara 20 Thousand Runs First Class Cricket

Cheteshwar Pujara 20 Thousand Runs First Class Cricket (Image- X)

Cheteshwar Pujara 20 Thousand Runs: भारतीय टेस्ट बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा टीम इंडिया से भले दूर हैं लेकिन डोमेस्टिक क्रिकेट में उनका जलवा जारी है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में चेतेश्वर पुजारा ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम किया है। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में पुजारा शानदार फॉर्म में हैं। विदर्भ के खिलाफ उन्होंने पहली पारी में 43 रन बनाए थे। जबकि दूसरी पारी में वह 66 रन बनाकर आउट हो गए। उन्होंने 66 रनों की इस पारी के दौरान अपने 20 हजार फर्स्ट क्लास रन पूरे कर लिए। वह इसी के साथ ऐसा करने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बने।

सचिन के क्लब में शामिल

चेतेश्वर पुजारा को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद से टीम इंडिया में जगह नहीं मिली है। वेस्टइंडीज और साउथ अफ्रीका सीरीज में उन्हें जगह नहीं मिली है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो टेस्ट के लिए भी वह टीम का हिस्सा नहीं हैं। लेकिन इसी दौरान रणजी ट्रॉफी में पुजारा ने झारखंड के खिलाफ दोहरा शतक लगाया और फिर विदर्भ के खिलाफ उन्होंने अर्धशतक लगाया और बड़ा कीर्तिमान हासिल किया। वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे करने वाले चौथे भारतीय बल्लेबाज हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ ने ऐसा किया था।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

  1. सुनील गावस्कर- 25834 रन
  2. सचिन तेंदुलकर- 25396 रन
  3. राहुल द्रविड़- 23794 रन
  4. चेतेश्वर पुजारा- 20013 रन

चेतेश्वर पुजारा का करियर रिकॉर्ड

चेतेश्वर पुजारा की बात करें तो उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 20 हजार रन पूरे किए हैं। आपको बता दें कि फर्स्ट क्लास क्रिकेट में टेस्ट क्रिकेट और सभी तरह के घरेलू रेड बॉल क्रिकेट के आंकड़े शामिल होते हैं। पुजारा ने टेस्ट करियर में 103 मैच खेलते हुे 176 पारियों में 7195 रन बनाए हैं। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 19 शतक और 35 अर्धशतक दर्ज हैं। उनका बेस्ट स्कोर रहा है 206 रन नाबाद। मौजूदा रणजी ट्रॉफी में झारखंड के खिलाफ नाबाद 243 रन बनाते हुए उन्होंने सुर्खियां बटोरी थीं। अब देखना होगा कि रणजी का मौजूदा प्रदर्शन उनको क्या टीम इंडिया में वापसी करवा सकता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ