Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

क्रिकेट

सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, IND vs ENG सेमीफाइनल ने तोड़ डाले खेल जगत के सभी रिकॉर्ड, ICC की हुई बल्ले-बल्ले

IND vs ENG Match Broke Record: भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का सेमीफाइनल मैच हुआ था. मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में यह बड़ा मुकाबला खेला गया. मैच काफी रोमांचक रहा और इंग्लैंड ने टीम इंडिया को कड़ी टक्कर दी लेकिन जीत नहीं पाए. भारत और इंग्लैंड के इस मैच ने एक बड़ा रिकॉर्ड तोड़ डाला है.

Author
Written By: Ujjaval Palanpure Updated: Mar 6, 2026 20:06
IND vs ENG Match Broke Record
भारत vs इंग्लैंड मैच ने तोड़ा रिकॉर्ड

IND vs ENG Match Broke Record: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और इंग्लैंड के बीच सेमीफाइनल मैच ने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए. दोनों देशों के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मैच हुआ. मुकाबला अंतिम ओवर तक गया और टीम इंडिया ने 7 रन से जीत दर्ज करते हुए फाइनल का टिकट कटाया. इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर कुल 499 रन बनाए. सिर्फ क्रिकेट ही नहीं, भारत और इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच ने खेल जगत के सभी बड़े रिकॉर्ड तोड़ डाले. ICC को इससे जबरदस्त फायदा हुआ है.

भारत-इंग्लैंड मैच ने तोड़े व्यूअरशिप के रिकॉर्ड

भारत और इंग्लैंड के बीच रोमांचक मैच हुआ. भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 254 रन का लक्ष्य सामने रखा, जिसके जवाब में इंग्लैंड टीम ने 246 रन बनाए. वो भले ही मैच नहीं जीत पाए लेकिन फैंस को एक समय पर उन्होंने चिंता में डाल दिया था. इस मैच ने व्यूअरशिप के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

---विज्ञापन---

ICC ने हाल ही में बताया कि जियोहॉटस्टार पर इस मैच को एक समय पर 65.2 मिलियन (करीब 6 करोड़ 52 लाख) लोग देख रहे थे. यह किसी भी डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सबसे अधिक व्यूअरशिप लाने वाला लाइव इवेंट बन गया है. क्रिकेट ही नहीं, इसने फुटबॉल और बास्केटबॉल जैसे बड़े खेलों को पीछे छोड़ दिया है.

ये भी पढ़ें:- राहुल द्रविड़-आर अश्विन ने खरीदी नई टीम! IPL 2026 से पहले इस टूर्नामेंट में मारी एंट्री

---विज्ञापन---

ICC अध्यक्ष जय शाह हुए गदगद

टी20 वर्ल्ड कप में भारत और इंग्लैंड के मैच की रिकॉर्डतोड़ व्यूअरशिप देख ICC चेयरमैन जय शाह बेहद खुश नजर आए. उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालते हुए लिखा, ‘टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल ने डिजिटल व्यूअरशिप के सभी वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. भारत और इंग्लैंड के मैच को एक समय पर 65.2 मिलियन लोग जियोहॉटस्टार पर देख रहे थे, जो पूरी दुनिया में किसी भी लाइव इवेंट को मिलाकर सबसे ज्यादा है. यह हम सभी के लिए गर्व करने वाला पल है और इसने खेल जगत में एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया है.’

आप नीचे जय शाह की पोस्ट देख सकते हैं:

ये भी पढ़ें:- IND vs NZ: सावधान टीम इंडिया! फाइनल में की ये 5 गलतियां, तो हाथ से चली जाएगी T20 World Cup की ट्रॉफी

First published on: Mar 06, 2026 08:05 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.