IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी में भले ही टीम इंडिया 2-1 से पीछे चल रही हो, लेकिन प्रदर्शन बहुत ज्यादा खराब नहीं रहा है। छोटी-छोटी गलतियां ही टीम इंडिया को भारी पड़ी हैं। जिसके कारण ही सीरीज में फिलहाल इंग्लैंड आगे हैं। पिछले 5 सालों से टीम इंडिया के 2 खिलाड़ी बार-बार गलती कर रहे हैं। मैनचेस्टर टेस्ट मैच से पहले टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल को इस पर काम करना होगा।
टीम इंडिया बार-बार दोहरा रही है गलती
साल 2020 से टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा बिना खाता खोले आउट होने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट पर नजर डाले तो टॉप 3 में 2 भारतीय नाम नजर आ रहे हैं। लिस्ट में पहले नंबर पर स्टार जसप्रीत बुमराह नजर आ रहे हैं। जोकि पिछले 5 सालों में 23 बार टेस्ट फॉर्मेट में डक पर आउट हुए हैं। वहीं उनके सहयोगी मोहम्मद सिराज भी 12 बार बिना खाता खोले पवेलियन लौटे हैं। पहले टेस्ट मैच की दोनों पारियों में सिराज-बुमराह थोड़ा समय भी मैदान पर नहीं बिता सके थे। तीसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भी यही हाल देखने को मिला। दोनों ही टेस्ट मैच में टीम इंडिया को यही भारी पड़ गया। भले ही दोनों बतौर गेंदबाज टीम को हिस्सा हैं, लेकिन उन्हें भी थोड़ी बहुत बल्लेबाजी पर काम करना होगा।
गिल-गंभीर को सुधारनी होगी ये गलती
हेड कोच गौतम गंभीर को टेस्ट फॉर्मेट में टीम इंडिया के लोअर ऑर्डर के बल्लेबाजों पर काम करना होगा। निचले क्रम के बल्लेबाज अगर कुछ समय मैदान पर बिताते हैं, तो विपक्षी टीम के गेंदबाजों का मनोबल टूटता है। ऐसे में अन्य खिलाड़ियों का भी आत्मविश्वास बढ़ता है। अब टीम इंडिया के इन 2 सितारों को मैनचेस्टर में अपना रिकॉर्ड बेहतर करना होगा, जिससे बेन स्टोक्स की टीम को दबाव में डाला जा सके। भारतीय टीम के लिए चौथा टेस्ट मैच जीतना बहुत ज्यादा अहम है।
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: स्टार ऑलराउंडर हुआ टीम इंडिया से बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
40 mins agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
1 hr agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
2 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
2 hrs agoODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले साउथ अफ्रीका में 6 मैचों की सीरीज खेलेगी टीम इंडिया! जानें पूरा प्लान
5 hrs agoIrani Cup 2026: रेस्ट ऑफ इंडिया के कप्तान ऋषभ पंत बुरी तरह से हुए फेल, सिर्फ 10 रन बनाकर लौटे पवेलियन
12 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में टीम इंडिया का शेड्यूल आया सामने, 10 अक्टूबर को पाकिस्तान से होगा मैच
13 hrs agoआईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 में 10 अक्टूबर को होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला, विराट-बाबर होंगे आखिरी बार आमने-सामने
14 hrs agoODI World Cup 2027 के शेड्यूल का हुआ ऐलान, 7 अक्टूबर को होगा भारत का पहला मैच, जानें पूरी डिटेल्स
14 hrs agoआईसीसी ने 1 अक्टूबर से क्रिकेट के कई नियमों में किए बड़े बदलाव, रन आउट को लेकर भी बदला रूल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines