IND vs ENG: स्टार ऑलराउंडर हुआ टीम इंडिया से बाहर, भारत को लगा बड़ा झटका
IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले चौथे मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम का स्टार ऑलराउंडर पूरी सीरीज से बाहर हो गया है।
Written By News24 हिंदी

Written By News24 हिंदी

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। सीरीज में भारतीय टीम 1-2 से पीछे है। चौथा मैच 23 जुलाई से खेला जाएगा। हालांकि इस मैच से पहले भारतीय टीम को बड़ा झटका लगा है। टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर नितीश कुमार रेड्डी इंग्लैंड सीरीज से बाहर हो गए हैं। टीम इंडिया मुश्किल परिस्थिति में आ गई है।
टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक नितीश रेड्डी चोट की वजह से बाहर हो गए हैं। वह अब इंग्लैंड के खिलाफ बचे हुए 2 मैच में भाग नहीं ले पाएंगे। हालांकि नितीश का प्रदर्शन अब तक खासा कमाल का नहीं रहा था। वह इंग्लैंड की सरजमीं पर बल्लेबाजी और गेंदबाजी में खासा कमाल नहीं दिखा सके थे।
🚨 A HUGE SET-BACK FOR INDIA 🚨
– Nitish Kumar Reddy ruled out of the England Test series due to an injury. [Sahil Malhotra from TOI] pic.twitter.com/OqvSw92rO3
— Johns. (@CricCrazyJohns) July 20, 2025
नितीश के अलावा भारतीय टीम में 2 खिलाड़ी चोटिल चल रहे हैं। आकाशदीप सिंह और आकाशदीप भी चोटिल हैं, जो भारतीय टीम के लिए बड़ी समस्या है। इन खिलाड़ियों का चौथे टेस्ट मैच में खेलने पर संशय बरकरार है। अर्शदीप सिंह को अब तक प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला था। लेकिन आकाशदीप ने आखिरी 2 टेस्ट मैच में भारत का प्रतिनिधित्व किया था। हालांकि लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में वह खासा प्रभावित नहीं कर सके थे। उन्हें केवल 1 विकेट मिला था। जबकि दूसरे टेस्ट मैच में उन्होंने 10 विकेट झटके थे।
रेड्डी ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए अपने पहले मैच में 2 रन बनाए थे। उन्हें कोई विकेट भी नहीं मिला था। वहीं दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 30 और दूसरी पारी में 13 रन बनाए थे। जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 3 ही विकेट लिया था। उनका प्रदर्शन शानदार नहीं रहा है। भारतीय टीम के लिए वह बल्लेबाजी में भी खासा प्रभावित नहीं कर सके।
करियर पर नजर डालें तो उन्होंने अब तक भारत के लिए 7 टेस्ट मैच खेले हैं। उन्होंने इस दौरान 28.58 की औसत के साथ 343 रन बनाए हैं, जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 8 विकेट झटके हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: