IND vs AUS: बिना गेंद फेंके ही मिचेल स्टार्क के नाम दर्ज हो गया वर्ल्ड रिकॉर्ड? ब्रॉडकास्टर्स से लाइव मैच में हुआ बड़ा ब्लंडर

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला पर्थ स्टेडियम में खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलिया की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. इस मुकाबले में जब एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी. उस समय ब्रॉडकास्टर्स से बड़ी गलती हो गई. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होता हुआ नजर आने लगा.

Mitchell Starc World Record

Mitchell Starc World Record

विज्ञापन

India vs Australia: भारतीय टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज पर्थ वनडे मैच खेला जा रहा है. जहां पर ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीता और मौसम देखते हुए पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मौसम ने मार्श के इस फैसले को सही साबित कर दिया. जिसके कारण ही टीम इंडिया बहुत ही मुश्किल में नजर आ रही है. इस मैच में जब एक भी गेंद नहीं फेंकी गई थी, उस समय ही ब्रॉडकास्टर्स ने बड़ा ब्लंडर कर दिया. जिसके कारण ही ऑस्ट्रेलियाई सुपरस्टार मिचेल मार्श के नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज होता दिखने लगा.  

मिचेल स्टार्क ने क्या फेंकी 176.5kph की गेंद?   

पर्थ स्टेडियम में जब मैच की पहली गेंद नहीं डाली गई थी. उसी समय से स्क्रीन पर 176.5kph की गेंद लिखी हुई नजर आने लगी. पहली गेंद फेंके जाने के बाद भी यही नजर आ रहा था. जिसके कारण ही फैंस के बीच ये स्थिति नजर आने लगी कि क्या सच में स्टार्क ने क्रिकेट इतिहास की सबसे तेज गेंद फेंकी है. हालांकि ऐसा ब्रॉडकास्टर्स की गलती के कारण हुआ. मैच कुछ देर चलने के बाद ही ये साफ हो सका. स्टार्क ने हालांकि इस मैच में बहुत अच्छी गेंदबाजी की है. जिसके कारण ही उन्होंने टीम इंडिया को मुश्किल में डाल दिया है. स्टार्क ने अब तक 6 ओवर फेंके हैं. जिसमें उन्होंने 22 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया है.

विज्ञापन

पहले वनडे मैच में टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किलें 

टॉस हारने के बाद टीम इंडिया के लिए मुश्किले बढ़ती ही जा रही है. पहले ऑस्ट्रेलिया के गेंदबाजों ने परेशान किया फिर बारिश ने भी 4 बार पारी बीच में रोककर परेशानी को और बड़ा कर दिया. खबर लिखे जाने तक टीम इंडिया ने 16.4 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 52 रन बनाए हैं. मैच में कमबैक कर रहे रोहित शर्मा और विराट कोहली ने बहुत ज्यादा निराश किया. नए कप्तान शुभमन गिल और उपकप्तान श्रेयस अय्यर ने भी बल्ले से साथ बहुत ज्यादा निराश किया. मैदान पर अभी अक्षर पटेल और केएल राहुल नजर आ रहे हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ