---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

IND vs AUS: जोश इंगलिस को चुकानी पड़ी छक्के और DRS की कीमत, मोहम्मद शमी ने बिखेर डालीं गिल्लियां, देखें वीडियो

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन जडेजा ने मार्श को 81 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने […]

---विज्ञापन---

नई दिल्ली: भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच शुक्रवार को वानखेड़े में तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हुआ। पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम बल्लेबाजी करने उतरी तो मिचेल मार्श ने तूफानी पारी खेलकर भारतीय गेंदबाजों की चिंता बढ़ा दी, लेकिन जडेजा ने मार्श को 81 रन पर पवेलियन भेज दिया। इसके बाद कुलदीप यादव ने मार्नस लाबुशेन को रवींद्र जडेजा के हाथों कैच पवेलियन लौटा दिया।

28वें ओवर में हुआ शमी से सामना

लाबुशेन के आउट होने के बाद विकेटकीपर जोश इंगलिस ने पैर जमाने की कोशिश की, लेकिन 28वें ओवर में उनका सामना मोहम्मद शमी से हो गया। शमी की तीसरी ही गेंद पर इंगलिस ने करारा छक्का कूट डाला। ये देख शमी का खून खौल गया। उन्होंने अगली ही गेंद पर कहर बरपाया और गुड लेंथ पर बॉल डालकर इंगलिस को गच्चा दे दिया। बॉल को कैच कर विकेट के पीछे खड़े केएल राहुल ने जोरदार अपील की। इस पर कप्तान पांड्या ने डीआरएस ले लिया, लेकिन अल्ट्राएज में नजर आया कि बॉल बल्ले से काफी दूर थी। ऐसे में इंगलिस आउट होने से बाल-बाल बच गए, लेकिन शमी को रोकना नामुमकिन था।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – IND vs AUS: जडेजा की फील्डिंग से लाबुशेन को मिला मोटिवेशन, चीते सी छलांग लगाकर लपक लिया अद्भुत कैच, देखें वीडियो

---विज्ञापन---
और पढ़िए – विकेट के पीछे इतिहास रचने वाली खिलाड़ी ने किया संन्यास का ऐलान

बिखेर डालीं गिल्लियां 

एक बॉल पर छक्का और दूसरी पर भारत का डीआरएस खराब होता देख शमी ने सोच लिया कि वे इंगलिस को क्रीज पर नहीं टिकने देंगे। उन्होंने अगली ही गेंद इतनी खतरनाक डाली कि जैसे ही इंगलिस ने इस पर कट लगाने की कोशिश की, बॉल बुलेट की रफ्तार से स्टंप में घुसी और इंगलिस की गिल्लियां बिखेर डालीं। ये देख इंगलिस दंग रह गए और जाते-जाते अपना बल्ला चैक करने लगे। मोहम्मद शमी का ये रूप देख ऑस्ट्रेलियाई खेमा सहम उठा।

जोश इंगलिस का विकेट देखने के लिए यहां क्लिक करें।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

First published on: Mar 17, 2023 04:21 PM

End of Article

About the Author

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola