हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: India blocGyanesh KumarBigg Boss 20

IND vs AUS: चौतरफा आलोचना झेल रहे Suryakumar Yadav के समर्थन में उतरे गंभीर, दिया ये बयान

विज्ञापन
IND vs AUS Gautam Gambhir support Suryakumar

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई वनडे सीरीज में टीम इंडिया को हार मिली। टीम के स्टार खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव तीनो वनडे में शून्य पर आउट हुए। इस खराब प्रदर्शन के चलते सूर्या की आलोचना हो रही है और उन्हें टीम से बाहर करने की मांग तक उठने लगी, इसी बीच टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी रहे गौतम गंभीर ने उनके बचाव में उतरे हैं। नीचे पढ़िए गंभीर ने क्या कहा?

यह बुरा दौर है, जो निकल जाएगा- गंभीर

भारतीय टीम के पूर्व ओपनिंग बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा कि टइन तीन पारियों से सूर्या के फॉर्म का आकलन नहीं किया जा सकता, यह सिर्फ बुरा दौर है, जो निकल जाएगा।

और पढ़िए – IND vs AUS: वर्कलोड की वजह से IPL छोड़ेंगे भारतीय प्लेयर? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

गौतर गंभीर ने किया सूर्या का समर्थन

गौतर गंभीर ने खराब फॉर्म से जूझ रहे सूर्यकुमार यादव का समर्थन किया। उन्होंने कॉमेंट्री के दौरान अपने बुरे दौर को याद किया। गंभीर ने कहा कि ‘साल 2014 में जब मैं आईपीएल खेल रहा था, तब मैं लगातार तीन बार 0 पर आउट हुआ था और मीडिया इसे मेरी फॉर्म से जोड़ रहा था, तब भी मैंने यही कहा था कि इन 0 से मेरी फॉर्म का लेना देना कुछ नहीं है, क्योंकि मैंने इन 3 पारियों में सिर्फ 5 ही बॉल खेली हैं।’

फिर से रन बनाते दिखेंगे सूर्यकुमार यादव- गंभीर

गंभीर ने आगे कहा कि फॉर्म का लेना-देना तब होता है जब कोई बल्लेबाज 35-40 बॉल खेल चुका हो और उसके रन नहीं बन रहे हों, ऐसा ही सूर्यकुमार यादव के साथ यहां है, वह भले पहली-पहली गेंद पर आउट हुए हैं, लेकिन इससे वह खराब फॉर्म में कतई नहीं है। यह सिर्फ दो तीन बॉल की बात है, जब एक बार पिच पर जाकर वह दो तीन बॉल अपने बैट से मिडल करेंगे तो वह फिर से रन बनाते दिखाई देंगे’।

और पढ़िए – IND vs AUS: ‘हमें वर्ल्ड कप के लिए रोड जैसी पिच चाहिए’ भारतीय बल्लेबाजों पर जमकर बरसे आकाश चोपड़ा, कही ये बात

तीनों वनडे में शून्य पर आउट हुए सूर्यकुमार यादव

आपको बता दें कि सूर्यकुमार यादव इन दिनों खराब दौर से गुजर रहे हैं। 360 डिग्री बैटिंग करने वाला यह स्टार प्लेयर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में कुछ नहीं कर पाया। वह सीरीज में लगातार तीन बार 0 पर आउट हुए। इन तीनों पारियों में वह पहली गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे। शुरुआती 2 मैचों में उन्हें मिचेल स्टार्क ने LBW किया फिर आखिरी और निर्णायक मुकाबले में एश्टन एगर ने उन्हें क्लीन बोल्ड कर दिया।

और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें