IND vs AUS Pitch Report: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज का पहला मुकाबला 19 अक्टूबर को पर्थ के मैदान पर खेला जाना है. शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग 7 महीने के बाद ब्रेक के बाद इस सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे.
रोहित से कप्तानी छीन ली गई है और वह बतौर बल्लेबाज रंग जमाते हुए दिखाई देंगे. कोहली और हिटमैन दोनों का ही रिकॉर्ड कंगारू सरजमीं पर कमाल का रहा है. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया को उन्हीं के घर में पटखनी देना कतई आसान नहीं होगा.
कैसा खेलती है पर्थ की पिच?
पर्थ के मैदान पर तेज गेंदबाजों का बोलबाला रहता है. हालांकि, अब इस स्टेडियम में ड्रॉप इन पिच का इस्तेमाल किया जाता है. इसके बावजूद पिच में अच्छा उछाल और बाउंस देखने को मिलता है. खासतौर पर शुरुआती ओवरों में फास्ट बॉलर्स का जलवा देखने को मिलता है. हालांकि, जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है वैसे-वैसे पिच बैटिंग के लिए भी अच्छी होती जाती है. तेज गेंदबाजों को इस ग्राउंड पर बॉलिंग करना काफी रास आता है. शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को काफी संभलकर खेलना पड़ता है.
ये भी पढ़ें:-IND vs AUS: रोहित-विराट को लेकर ट्रैविस हेड का बड़ा बयान, वर्ल्ड कप 2027 में खेलने पर कह दी ये बात
क्या कहते हैं आंकडे़?
पर्थ के नए मैदान पर अब तक कुल 6 वनडे मैच खेले गए हैं. इसमें से सिर्फ एक में जीत पहले बैटिंग करने वाली टीम के हाथ लगी है. वहीं, 5 मैचों में रनों का पीछा करने वाली टीम ने मैदान मारा है. यानी टॉस जीतकर इस ग्राउंड पर पहले बॉलिंग करने का फैसला हमेशा ही फायदे का सौदा रहा है. 19 अक्टूबर को पहले वनडे में भी टॉस काफी अहम रोल अदा कर सकता है.
पर्थ में पहली पारी का औसतन स्कोर 172 रन रहा है, जबकि दूसरी पारी में एवरेज स्कोर 171 का है. इस मैदान पर 259 रन बन चुके हैं, जो यहां का सबसे बड़ा स्कोर भी है. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया में अब तक कुल 54 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें से टीम को 14 में जीत नसीब हुई है, जबकि 38 मैचों में कंगारू टीम ने मैदान मारा है.
संबंधित खबरें
IPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
48 mins agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
1 hr agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
8 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
9 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
9 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
10 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
11 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
11 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
12 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
12 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines