---विज्ञापन---

IND vs AFG: तीसरे टी-20 मैच में बेंच पर बैठ सकते हैं ये 3 खिलाड़ी, पहले 2 मैचों में किया है अच्छा प्रदर्शन

IND vs AFG: भारतीय क्रिकेट टीम ने दूसरा टी-20 मैच जीतने के बाद से ही तीसरे मुकाबले की तैयारी शुरू कर दी है. तीसरा मैच 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में ही खेला जाने वाला है. जहां पर कप्तान और कोच कुछ बड़े फैसले करने वाले हैं.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच टी-20 सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाने वाला है. टीम इंडिया पहले ही सीरीज को 2-0 से अपने नाम कर चुकी है. जिसके बाद भी दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर फैंस की नजरें टिकी हुई है. टीम इंडिया इस मुकाबले में स्टार खिलाड़ियों को बेंच पर बैठा करके 3 स्टार खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में मौका दे सकती है. टीम के 3 स्टार खिलाड़ियों को आखिरी टी-20 मुकाबले में आराम दिया जा सकता है. 

जसप्रीत बुमराह 

दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पहले 2 टी-20 मैच में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन उन्हें तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. जिससे एशियन गेम्स 2026 से पहले बुमराह को पूरा आराम मिल सके. मेगा इवेंट में जसप्रीत बुमराह की भूमिका बहुत ही अहम होने वाली है. बुमराह की जगह तीसरे टी-20 मैच में यश ठाकुर को खेलने का मौका मिल सकता है. वो स्टार तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह का साथ देते हुए नजर आएंगे. जिन्होंने पहले 2 मैचों में 5 विकेट अपने नाम किया है. 

---विज्ञापन---

अभिषेक शर्मा 

स्टार सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने पहले दोनों ही टी-20 मैचों में कमाल का प्रदर्शन किया है. लेकिन अब उन्हें भी तीसरे टी-20 मैच में आराम दिया जा सकता है. टीम मैनेजमेंट एशियन गेम्स 2026 से पहले 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को चांस देना चाहती है. ऐसे में अभिषेक को ही बाहर बैठना पड़ेगा. संजू सैमसन ने पिछले मुकाबले में ही फॉर्म हासिल की है. ऐसे में उन्हें अगले ही मैच में बाहर नहीं बैठाया जा सकता है. अभिषेक अब सीधे एशियन गेम्स 2026 में खेलते हुए नजर आ सकते हैं. 

ईशान किशन 

स्टार बल्लेबाज ईशान किशन भी लंबे समय से कमाल का प्रदर्शन कर रहे हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले 2 टी-20 मैचों में भी किशन ने कमाल का प्रदर्शन किया है. हालांकि एशियन गेम्स 2026 से पहले टीम मैनेजमेंट किशन को भी आराम दे सकती है. जिससे वो भी मेगा इवेंट से पहले पूरे फिट होकर खेले. किशन की जगह प्लेइंग 11 में स्पिन ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर को मौका मिल सकता है. सुंदर भी इस मुकाबले में खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे. इंजरी के कारण लंबे समय से भी सुंदर भी टीम इंडिया का हिस्सा नहीं थे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: वैभव IN, अभिषेक OUT… तीसरे T20 में ऐसी हो सकती है प्लेइंग 11

तीसरे टी-20 में टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11  

वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, श्रेयस अय्यर (कप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, यश ठाकुर, अर्शदीप सिंह.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs AFG: क्या तीसरे टी-20आई मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

First published on: Sep 16, 2026 06:11 PM

End of Article

About the Author

Aditya

आदित्य तिवारी एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं. उन्होंने अपने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया था. वह वर्तमान में न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. कितने साल का अनुभव: 7+ डिग्री: आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC) कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: आदित्य ने अपने करियर की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी हिंदी के साथ 2019 में की, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. जिसके बाद उन्होंने क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया. इसके अलावा ट्रेंड बिहार और भारत का सच के लिए भी काम किया. जनवरी 2025 से आदित्य न्यूज24 हिंदी के साथ सीनियर सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं. कवरेज- अब तक आदित्य ने 2 आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप, 4 आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप, 2 ओलंपिक, 2 कॉमनवेल्थ गेम्स, 1 एशियन गेम्स, 1 आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी, 2 महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, 4 महिला टी-20 वर्ल्ड कप, 3 आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल, 2 फीफा वर्ल्ड कप, 2019 से बाद से हर प्रो कबड्डी लीग का सीजन, आईपीएल के साथ ही साथ कई विदेशी टी-20 लीग्स को भी कवर किया है. इसके अलावा प्रीमियर लीग 2026-27 और फुटबॉल चैंपियंस लीग 2026-27 को कवर कर रहे हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola