WPL 2027 ऑक्शन की तारीख का हुआ ऐलान, अगले महीने कोच्चि में लगेगी खिलाड़ियों पर बोली

WPL 2027 Auction: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए ऑक्शन का ऐलान कर दिया है. इसके अलावा आगामी सीजन कब शुरू होगा. इसकी भी जानकारी दी गई है.

WPL ऑक्शन का ऐलान/ Image Source: ANI

WPL ऑक्शन का ऐलान/ Image Source: ANI

WPL 2027 Auction: महिला प्रीमियर लीग 2027 के लिए बीसीसीआई ने ऑक्शन की तारिख का ऐलान कर दिया है. खिलाड़ियों का ऑक्शन 28 अक्टूबर को कोच्चि में आयोजित होगा. BCCI ने बुधवार को सभी पांच टीमों को ऑक्शन से जुड़ी जानकारी औपचारिक रूप से साझा कर दी है. आगामी सीजन कब से शूरू होगा इसका भी ऐलान हो गया है.

विज्ञापन

बीसीसीआई ने किया ऐलान

WPL का पांचवां संस्करण 14 जनवरी से 7 फरवरी 2027 तक खेला जाएगा. यानी 14 जनवरी से सीजन का आगाज होगा, जबकि 7 फरवरी को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. WPL 2027 से पहले 28 सितंबर 2026 को प्लेयर रिटेंशन की अंतिम तारीख होगी. यानी सभी फ्रेंचाइजियों को 28 सितंबर तक अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी करनी होगी. सभी पांच फ्रेंचाइजियों को अपने मौजूदा स्क्वाड से खिलाड़ियों को रिटेन करने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन

कहां होगा ऑक्शन

WPL 2027 ऑक्शन 28 अक्टूबर 2026 को होगा. ऑक्शन का आयोजन ग्रैंड हयात कोच्चि में किया जाएगा. इस ऑक्शन में सभी पांच फ्रेंचाइजियां शामिल होंगी और अपने दल को मजबूत करने के लिए खिलाड़ियों पर बोली लगाएंगी. इसके अलावा सभी टीमों की निगाहें अपने स्क्वाड को मजबूत बनाने पर भी होंगी.

WPL में एक टीम के स्क्वाड में अधिकतम 18 खिलाड़ी हो सकते हैं. इनमें अधिकतम 6 विदेशी खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है. इसके अलावा मौजूदा चक्र के लिए टीमों की सैलरी कैप 15 करोड़ रुपये तय की गई है.

विज्ञापन

आईपीएल 2027 ऑक्शन पर भी बड़ी अपडेट

BCCI ने मंगलवार को हुई IPL गवर्निंग काउंसिल की बैठक में ये फैसला लिया है कि आगामी आईपीएल 2027 ऑक्शन की मेजबानी भारत में होगी. आखिरी बार आईपीएल 2023 ऑक्शन की बोली कोच्चि में की गई थी. इसके बद आईपीएल 2024 ऑक्शन का आयोजन दुबई में हुआ, वहीं, आईपीएल 2025 की बोली सऊदी अरब के जेद्दा में लगी थी. इसके अलावा आईपीएल 2026 ऑक्शन अबू धाबी में हुआ था. अब 3 साल बाद भारत में आईपीएल ऑक्शन की वापीस होने जा रही है.

फिलहाल आईपीएल 2027 ऑक्शन की तारीख और वेन्यू का ऐलान नहीं किया गया है. आईपीएल 2027 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन होना है. इसके अलावा आईपीएल 2028 के लिए मेगा ऑक्शन होगा. क्रिकबज की रिपोर्ट्स की मानें तो मेगा ऑक्शन विदेश में कराया जा सकता है.

विज्ञापन

इम्पैक्ट प्लेयर नियम पर आईपीएल गवर्निंग काउंसिल ने फिलहाल फैसला नहीं लिया है. बीसीसीआई ने इंपैक्ट खिलाड़ी नियम को लेकर सभी फ्रेंचाइजियों से लिखित में फीडबैक मांगा था. माना जा रहा है कि ज्यादातर टीमें इस नियम के खिलाफ हैं.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ