एशियन गेम्स 2026 के लिए नेपाल टीम का हुआ ऐलान, दीपेंद्र सिंह एरी को मिली कप्तानी

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए नेपाल क्रिकेट टीम का ऐलान हो चुका है. टीम की कप्तानी दीपेंद्र सिंह एरी को मिली है. इसके अलावा पूर्व कप्तान रोहित पौडेल को भी दल में जगह मिली है. नेपाल ने अपने दल में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया है.

नेपाल क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

नेपाल क्रिकेट टीम/ Image Source: ANI

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के लिए सभी देश तैयारियों में जुड़ गए हैं. क्रिकेट का रोमांच एशियन गेम्स में नजर आने वाला है, जिसमें भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश जैसे मजबूत देश भाग लेंगे. नेपाल भी एशियन गेम्स 2026 में भाग लेगा. इसके लिए नेपाल क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया गया है. कप्तानी दीपेंद्र सिंह एरी को मिली है. इसके अलावा कई स्टार खिलाड़ी की वापसी हुई है.

विज्ञापन

दीपेंद्र सिंह एरी को मिली कप्तानी

एशियन गेम्स 2026 में दीपेंद्र सिंह एरी को कप्तानी का जिम्मा मिला है. वह इस टूर्नामेंट में नेपाल को लीड करेंगे. पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन 24 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलेगा. नेपाल की टीम टूर्नामेंट में पहला मुकाबला 25 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ खेलेगी. नेपाल ने टी20 विश्व कप 2026 में शानदार प्रदर्शन किया था. ऐसे में एशियन गेम्स 2026 क्वार्टर फाइनल में पहुंच सकती है और अपना पदक भी पक्का कर सकती है. नेपाल को ग्रुप स्टेज में अफगानिस्तान के बाद जापान से भिड़ना है. दोनों ही मुकाबले नेपाल के लिए करो या मरो के हैं.

विज्ञापन

नेपाल क्रिकेट टीम में कई स्टार खिलाड़ियों को शामिल किया गया है. रोहित पौडेल भी टीम का हिस्सा हैं, जो अपनी शानदार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. इसके अलावा वनडे टीम के कप्तान संदीप लामिछाने को भी टीम में जगह दी गई है. वह भी अपनी फिरकी गेंदबाजी से बड़े-बड़े बल्लेबाजों को जाल में फंसाने का दम रखते हैं. वह आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स के लिए भी खेल चुके हैं. इसके अलावा टीम में कुशल मल्ला, गुलशन झा, करण केसी, सोमपाल कामी और आसिफ शेख जैसे स्टार खिलाड़ियों को चुना गया है. कुल 15 खिलाड़ियों को दल में शामिल किया गया है.

विज्ञापन

नेपाल का हालिया प्रदर्शन

एसीसी मेंस प्रीमियर कप में नेपाल ने अपने आखिरी दो मैच जीते हैं. नेपाल ने ओमान को 87 रनों से हराया था. इस मैच में नेपाल ने 45.4 ओवर में 147 रन बनाए थे और ओमान को 60 रनों पर ही समेट दिया था. इसके अलावा यूएई के खिलाफ भी नेपाल ने 44 रनों से जीत हासिल की थी. नेपाल ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 313 रन बनाए थे, जिसके जवाब में यूएई 269 रनों पर सिमट गई थी.

विज्ञापन

एशियन गेम्स 2026 के लिए नेपाल का स्क्वाड

दीपेंद्र सिंह ऐरी (कप्तान), कुशल भुर्टेल, आसिफ शेख, रोहित पौडेल, आरिफ शेख, कुशल मल्ला, संदीप जोरा, लोकेश बाम, संदीप लामिछाने, गुलसन झा, करण केसी, सोमपाल कामी, नंदन यादव, ललित राजबंशी और शेर मल्ला.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ