टीम इंडिया से बाहर चल रहे मयंक अग्रवाल ने काउंटी क्रिकेट में मचाया धमाल, 177 रनों की पारी खेल ठोका वापसी का दावा

Mayank Agarwal Century: टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने काउंटी चैंपियनशिप में अपने बल्ले का कमाल दिखाया है. डरहम की ओर से खेलते हुए मयंक ने वूस्टरशायर के खिलाफ शानदार शतक जड़ा और 177 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Mayank Agarwal

मयंक अग्रवाल ने काउंटी क्रिकेट में ठोका शानदार शतक (PIC Credit - ANI)

Mayank Agarwal Century in County Cricket: चार साल से टीम इंडिया से बाहर चल रहे बल्लेबाज मयंक अग्रवाल ने इंग्लैंड में खेली जा रही काउंटी चैंपियनशिप में अपने बल्ले का कमाल दिखाया है. डरहम की टीम की ओर से खेल रहे मयंक वूस्टरशायर के खिलाफ काउंटी चैंपियनशिप डिवीजन-2 के 49वां मुकाबले में शानदार शतक जड़कर एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. मंयक ने 177 रनों की बेहतरीन शतकीय पारी खेली, जिसमें 31 चौके और एक छक्का जड़ा. इस पारी के साथ ही उन्होंने टीम इंडिया में अपनी वापसी का दावा भी ठोक दिया है.

विज्ञापन

मयंक अग्रवाल ने काउंटी क्रिकेट में खेली शानदार शतकीय पारी

15 सितंबर से चेस्टर ली स्ट्रीट में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी डरहम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. 56 रन के स्कोर पर टीम को कप्तान एलेक्स लीज के रूप में पहला झटका लगा. लीज 50 गेंदों में 40 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद विल रोड्स भी जल्द ही पवेलियन लौट गए. ऐसे में चौथे नंबर पर बैटिंग करने उतरे मयंक अग्रवाल ने पारी को संभाला और शानदार बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया.

विज्ञापन

35 वर्षीय अग्रवाल ने वूस्टरशायर के गेंदबाजों की जमकर खबर ली और 177 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 220 गेंदों में 177 रनों की शानदार पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 31 चौके और एक छक्का भी जड़ा. हालांकि, टेलर ने उनकी पारी का अंत किया और विकेटकीपर कलन ने उनका कैच पकड़कर उन्हें पवेलियन भेज दिया. बता दें कि, मयंक को डरहम ने 2026 सीजन के बाकी बचे 4 मैचों के लिए साइन किया है. उनका चौथा और आखिरी काउंटी मैच 24 सितंबर से लैंकशायर के खिलाफ शुरू होगा.

मंयक ने भारत के लिए 2022 में खेला था आखिरी टेस्ट

मयंक अग्रवाल ने भारत के लिए अपना आखिरी टेस्ट 12 मार्च 2022 को श्रीलंका के खिलाफ बेंगलुरु में खेला था. 2018 में डेब्यू करने वाले मयंक अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच खेल चुके हैं, जिनकी 36 पारियों में 1,488 रन बनाए हैं. इस दौरान उनके नाम 4 शतक और 6 अर्धशतक हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 243 रन है. वहीं, मयंक ने अब तक खेले 126 फर्स्ट क्लास मैचों की 214 पारियों में 43.64 की औसत से 9034 रन बना लिए हैं. फर्स्ट क्लास में उनके नाम 21 शतक और 48 अर्धशतक दर्ज हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ