---विज्ञापन---

IND vs AFG: क्या तीसरे टी-20आई मैच में बारिश डालेगी खलल? जानें कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

अफगानिस्तान के खिलाफ खेली जा रही 3 मैचों की टी-20 सीरीज में भारतीय टीम ने अब तक खेले गए 2 मैच को अपने नाम कर लिया है. तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. आइए जानते हैं इस मैच में मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है.

---विज्ञापन---

IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक दो मैच खेले गए हैं. भारत ने दोनों मुकाबले को अपने नाम करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है और सीरीज भी अपने नाम कर ली है. अब तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. भारतीय टीम आखिरी मैच को जीतकर क्लीन स्वीप करना चाहेगी, जबकि अफगानिस्तान आखिरी मैच जीतकर अपनी इज्जत बचाना चाहेगी. तीसरे मैच के दौरान मौसम कैसा रहेगा. आइए जानते हैं.

कैसा रहेगा मौसम?

भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाना है. एक्यू वेदर की रिपोर्ट के अनुसार 17 सितंबर को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहेगा, जबकि अधिकतम तापमान 32 डिग्री रहेगा. बारिश होने की संभावना 10 प्रतिशत है.

---विज्ञापन---

नमी 64 फीसदी रहेगी, जबकि हवा 16 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से चलने वाली है. दिन भर धूप के अलावा बादल भी छाए रहेंगे. मौसम रिपोर्ट की मानें तो बारिश खेल में कोई खलल नहीं देगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच दूसरा मुकाबला शाम 7:30 बजे से शुरू होगा, जबकि टॉस आधे घंटे पहले होगा. मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव और फैन कोड पर होगी, जबकि मुकाबले का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.

सूर्यवंशी को मिल सकता है मौका

अब तक खेले गए 2 मैच में भारत की ओर से सलामी जोड़ी की भूमिका संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ने निभाई है. अभिषेक ने पहले मैच में शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी, जबकि दूसरे मैच में भी उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी की थी. वहीं, संजू सैमसन पहले मैच में फ्लॉप होने के बाद दूसरे मैच में तूफानी अर्धशतक लगाकर भारत की जीत में अहम रोल प्ले किया था. ऐसे में अब भारतीय टीम सीरीज जीत चुकी है. इस लिहाज से संजू को आराम दिया जा सकता है और वैभव सूर्यवंशी को मौका मिल सकता है. वैभव ने अब तक भारत के लिए घरेलू सरजमीं पर डेब्यू नहीं किया है. उन्हें इंग्लैंड की सरजमीं पर डेब्यू का मौका मिला था.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: जसप्रीत बुमराह को ICC रैंकिंग में जबरदस्त फायदा, 7 स्थानों की छलांग लगाकर टॉप-10 में हुई एंट्री

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

भारत: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह.

---विज्ञापन---

अफगानिस्तान: इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरवेश रसूली, अजमतुल्लाह उमरजई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान और फजल हक फारूकी.

ये भी पढ़ें: BCCI आज करेगी एक साथ 3 टीमों का ऐलान

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2026 04:44 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola