IND A vs NZ A: हेगले ओवल क्राइस्टचर्च में इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच 3 मैचों की अनौपचारिक टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है. जहां पर पहले दिन इंडिया ए की टीम ने बल्ले के साथ अच्छा प्रदर्शन किया था. लेकिन दूसरे दिन भारतीय टीम ने बहुत ज्यादा निराश किया है. इंडिया ए के गेंदबाजों ने दूसरे दिन बहुत ही खराब प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही मुकाबले में न्यूजीलैंड ए की टीम आगे हो गई है. अब तीसरे दिन इंडिया ए की टीम को कमबैक करना होगा. जिससे वो दोबारा मैच में आ सके.
ध्रुव जुरेल ने जड़ा शानदार शतक
पहले दिन 99 रनों के स्कोर पर वापस लौटे ध्रुव जुरेल ने दूसरे दिन 6 रन और बनाए. जिससे वो शानदार शतक जड़कर 105 रनों पर पवेलियन लौटे. हालांकि सभी को चौंकाते हुए आकाशदीप ने बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की. पहले दिन वो 25 रन बनाकर वापस लौटे थे. दूसरे दिन उस पारी को और बड़ा करते हुए उन्होंने 43 रन जोड़े. जिसके कारण ही वो 68 रन बनाने में सफल रहे. हालांकि मोहम्मद सिराज ने निराश करते हुए अपना खाता भी नहीं खोला.
अंत में मुकेश कुमार ने नाबाद 5 रन बनाए. जिसके कारण ही इंडिया ए की टीम ने पहली पारी में कुल 346 रन बनाए. न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने बहुत ही अच्छा प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही टीम इंडिया 400 रनों के करीब नहीं पहुंच सकी. इंडिया ए के पास इस मुकाबले में बहुत आगे निकलने का मौका था. जवाब में न्यूजीलैंड ए की टीम ने बहुत ही अच्छी बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही दूसरा दिन न्यूजीलैंड ए की टीम के नाम हो गया है.
इंडिया ए के गेंदबाजों ने किया निराश
न्यूजीलैंड ए की टीम को बहुत ही खराब शुरुआत मिली थी. 13 रनों पर ही कीवी टीम ने 3 विकेट गंवा दिया था. मुकेश कुमार को 2 विकेट मिला, तो वहीं मोहम्मद सिराज ने 1 विकेट हासिल किया. कप्तान राइस मारिउ सिर्फ 4 रन बनाकर पवेलियन लौटे. फॉर्म में चल रहे कर्टिस हीफी ने भी सिर्फ 4 रन ही बनाए. टिम रॉबिन्सन भी सिर्फ 3 रन ही बना सके. इंडिया ए की टीम इस शानदार शुरुआत का बिल्कुल भी फायदा नहीं उठा सके. न्यूजीलैंड की टीम ने कमबैक कर लिया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पांचवें T20I में ईशान किशन ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, 5 छक्के मारकर गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
नंबर 4 पर बल्लेबाजी करने उतरे मैथ्यू बॉयल ने 148 गेंदों में नाबाद 107 रन बना दिए. वहीं उनका साथ देते हुए डीन फॉक्सक्रॉफ्ट ने भी नाबाद 80 रन बनाए. जिसके कारण ही दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ए की टीम ने 3 विकेट गंवाकर 218 रन बनाए. इंडिया ए के लिए वाशिंगटन सुंदर, आकाशदीप और मानव सुथार ने बहुत ज्यादा निराश किया है. इसके अलावा सिराज भी पहला विकेट लेने के बाद प्रभावहीन नजर आ रहे थे.
ये भी पढ़ें: तिलक वर्मा के लिए आई खुशखबरी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
संबंधित खबरें
आखिरी टी20 में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 7 विकेट से जीता मुकाबला
1 hr agoईश सोढ़ी का रिकॉर्ड टूटा, मिचेल सैंटनर बने न्यूजीलैंड के नंबर-1 खिलाड़ी
1 hr agoभारत ने रचा इतिहास, एक कैलेंडर ईयर में 400 छक्के लगाने वाली बनी पहली टीम
1 hr agoश्रेयस ने तूफानी फिफ्टी ठोक बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, रोहित-सूर्या को पछाड़ा
2 hrs agoतिलक वर्मा को NZ A के खिलाफ तीसरा अनऑफिशियल टेस्ट खेलने का मिल सकता है मौका
2 hrs agoईशान किशन ने रच डाला इतिहास, सूर्यकुमार यादव का महारिकॉर्ड तोड़ा
2 hrs agoपांचवें T20I में ईशान ने ठोकी तूफानी फिफ्टी, गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां
3 hrs agoपांचवें T20I में फ्लॉप साबित हुई अभिषेक शर्मा-संजू सैमसन की जोड़ी
4 hrs agoभारत के लिए WTC 2027 फाइनल के दरवाजे कैसे खुलेंगे? जानिए पूरा समीकरण
4 hrs agoवैभव सूर्यवंशी के साथ 'नाइंसाफी'! प्लेइंग 11 में फिर नहीं मिला मौका
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines