---विज्ञापन---

क्रिकेट

ICC T20 World Cup 2026 में क्यों नहीं बज रहा वेस्टइंडीज का नेशनल एंथम? वजह ऐसी की आईसीसी भी है मजबूर

ICC T20 World Cup 2026: क्रिकेट की दुनिया में एक समय वेस्टइंडीज की टीम राज किया करती थी, लेकिन धीरे-धीरे उनका दबदबा खत्म हो गया. आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में ये टीम शानदार प्रदर्शन करके कमबैक कर रही है. हालांकि इस दौरान स्टेडियम में इस टीम का नेशनल एंथम नहीं बज रहा है. जिसका कारण हैरान करने वाला है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 23, 2026 20:13
West Indies Cricket Team
West Indies Cricket Team

ICC T20 World Cup 2026: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में वेस्टइंडीज की टीम बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रही है. इस टीम का दबदबा एक बार फिर से देखने को मिल रहा है. लीग स्टेज में वेस्टइंडीज की टीम ने अपने सभी मुकाबले जीते हैं. अब सुपर 8 में पहला मुकाबला जिम्बाब्वे के खिलाफ खेल रही है. टूर्नामेंट के सभी 5 मैचों में वेस्टइंडीज की टीम का नेशनल एंथम नहीं बजा है. वहीं मैच से पहले बाकी टीमों का नेशनल एंथम बज रहा है. इसके पीछे का कारण अब फैंस भी जानना चाहते हैं. 

क्या नहीं बजता है वेस्टइंडीज का नेशनल एंथम? 

किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट में वेस्टइंडीज का नेशनल एंथम नहीं बजता है. क्योंकि वेस्टइंडीज कोई देश नहीं है. बल्कि 15 देशों का एक समूह है, जो साथ मिलकर क्रिकेट खेलता है. इसमें एंटीगुआ और बारबुडा, एंगुइला (ब्रिटिश)बारबाडोस, ब्रिटिश वर्जिन आइलैंड्स (ब्रिटिश), डोमिनिका, मोंटेसेराट (ब्रिटिश), ग्रेनाडा, नेविस (सेंट किट्स और नेविस का हिस्सा), गुयाना, सेंट मार्टेन (डच), जमैका, यूएस वर्जिन आइलैंड्स (अमेरिकी), सेंट किट्स, सेंट लूसिया, सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस और त्रिनिदाद और टोबैगो का नाम शामिल है. ऐसे में वेस्टइंडीज के मैचों के दौरान उनका क्रिकेट एंथम बजता है. ये परंपरा 1999 में शुरू हुई. जब डेविड रूडर का मशहूर कैलिप्सो गाना ‘रैली ‘राउंड द वेस्ट इंडीज’ को वेस्टइंडीज ने अपना क्रिकेट एंथम बना लिया. इस गाने को 1980 के दशक में लिखा गया था. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: WI vs ZIM मैच के किस नतीजे से होगा टीम इंडिया को फायदा? सिर्फ 1 जीत से सेमीफाइनल में मिलेगी एंट्री!

नेशनल एंथम बजने में लगेंगे पूरे 20 मिनट 

वेस्टइंडीज की टीम में कई देशों के खिलाड़ी शामिल हैं. ऐसे में अगर किसी आईसीसी मैच से पहले नेशनल एंथम बजने लगा, तो उसमें 20 मिनट तक लग सकते हैं. 1999 से पहले वेस्टइंडीज के मैच में कप्तान के देश का नेशनल एंथम बजता था. हालांकि इससे अन्य देशों के खिलाड़ी बहुत ज्यादा खुश नहीं थे. हाल के समय में वेस्टइंडीज की टीम ने घरेलू सीरीज के दौरान मिकल तेजा का गाना ‘फुल आह एनर्जी’ को भी बजाया था. जिससे युवा फैंस को क्रिकेट की तरफ एक बार फिर से खींचा जा सके.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: जिम्बाब्वे से मैच के पहले गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ चेन्नई पहुंचे हार्दिक पांड्या, वायरल हुई दोनों की तस्वीरें 

First published on: Feb 23, 2026 08:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.