IND vs ZIM: जिम्बाब्वे से मैच के पहले गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ चेन्नई पहुंचे हार्दिक पांड्या, वायरल हुई दोनों की तस्वीरें 

IND vs Zim: टीम इंडिया को आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में दक्षिण अफ्रीका ने बुरी तरह से हरा दिया. जिसके बाद अब टीम इंडिया के लिए सेमीफाइनल की राह बहुत ज्यादा मुश्किल हो गई है. अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद हार्दिक पांड्या फैंस के निशाने पर आ गए हैं.

hardik pandya and mahieka sharma

hardik pandya and mahieka sharma

IND vs Zim: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अफ्रीका की टीम ने भारत को 76 रनों से हरा दिया. इस शर्मनाक हार के बाद सभी फैंस अचानक से ही टीम इंडिया को ट्रोल करने लगे हैं. फिलहाल फैंस के निशाने पर सबसे ज्यादा हार्दिक पांड्या नजर आ रहे हैं. सिर्फ पांड्या ही नहीं बल्कि उनकी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा भी आलोचकों के निशाने पर नजर आ रहे हैं. इस बीच सुपर 8 में दूसरे मैच से पहले हार्दिक पांड्या अपनी गर्लफ्रेंड के साथ चेन्नई पहुंचे हैं. जहां पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. 

विज्ञापन

माहिका शर्मा के साथ नजर आए हार्दिक पांड्या 

टीम इंडिया सुपर 8 में अपना दूसरा मुकाबला चेन्नई में जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलने वाली है. चेपॉक में ये मुकाबला शाम 7 बजे से 26 फरवरी को खेला जाएगा. अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मिली हार के बाद टीम इंडिया चेन्नई के लिए आज रवाना हुई. जहां पर माहिका शर्मा भी पांड्या के साथ दिखी. एयरपोर्ट पर उनकी तस्वीरें वायरल हो रही है. 

विज्ञापन

जिसके बाद ही सोशल मीडिया पर पांड्या और माहिका को ट्रोल किया जाना लगा. हालांकि कुछ फैंस ने उसके बाद पांड्या और माहिका के सपोर्ट में भी पोस्ट किया. इससे पहले ये जोड़ी पाकिस्तान के खिलाफ होने वाले मैच के लिए कोलंबो में भी साथ नजर आई थी. अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले में पांड्या गेंद और बल्ले दोनों के साथ फेल हो गए. जिसके कारण ही वो फिलहाल ट्रोलिंग का सामना कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें: IND vs SA: हार्दिक पांड्या के आउट होने पर माहिका शर्मा ने बजाई ताली, जमकर हुईं ट्रोल, देखें वीडियो

विज्ञापन

पांड्या को सपोर्ट करने पर माहिका हुई ट्रोल 

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ जब हार्दिक पांड्या बल्लेबाजी के दौरान आउट हुए तो माहिका ने स्टैंड में खड़े होकर ताली बजाई. जिसके कारण भी फैंस माहिका को ट्रोल कर रहे हैं. हालांकि इस मामले में भी सोशल मीडिया पर माहिका को सपोर्ट मिला. कुछ फैंस का मानना है कि वो हार्दिक का मनोबल बढ़ाने के लिए ताली बजा रही थी. हाल के समय में सोशल मीडिया पर पांड्या ने खुलकर अपने प्यार का इजहार किया है. दोनों के मैच के बाद स्टेडियम से प्यारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ