---विज्ञापन---

क्रिकेट

PAK vs ENG: करीबी मुकाबले में हार के बाद पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की हालत खराब, सेमीफाइनल में पहुंची इंग्लैंड

PAK vs ENG: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में अब पॉइंट्स टेबल का खेल बहुत ही रोमांचक हो गया है. इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच हुए मुकाबले के बाद इसमें बड़ा फेरबदल नहीं हुआ है, लेकिन टूर्नामेंट को अपना सेमीफाइनलिस्ट मिल गया है. वहीं पाकिस्तान की टीम पर खतरा मंडराने लगा है.

Author Written By: Aditya Updated: Feb 25, 2026 00:06
T20 World Cup 2026 Points Table
T20 World Cup 2026 Points Table

PAK vs ENG: पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 का 5वां मुकाबला इंग्लैंड और पाकिस्तान के बीच खेला गया. जहां पर पाकिस्तान की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और 20 ओवरों में 164 रन ही बनाए. इंग्लैंड की टीम ने 2 विकेट से मुकाबला जीतकर सेमीफाइनल में अपनी सीट पक्की कर ली है. वहीं इस हार के बाद पाकिस्तान टीम की पॉइंट्स टेबल में हालत खराब हो गई है. जिससे श्रीलंका और न्यूजीलैंड की उम्मीदें भी जिंदा हैं. 

पाकिस्तान को हुआ बड़ा नुकसान 

इंग्लैंड की टीम ने श्रीलंका के बाद अब पाकिस्तान को भी हरा दिया है. जिसके कारण ही वो 2 मैचों में दो जीत के साथ सेमीफाइनल में एंट्री कर चुके हैं. वहीं पाकिस्तान की टीम का पहला मुकाबला न्यूजीलैंड से था, जोकि बारिश से धुल गया था. उस मुकाबले में उन्हें 1-1 अंक के साथ संतोष करना पड़ा था. अब इंग्लैंड के खिलाफ उन्हें हार मिली है. ऐसे में 2 मैचों के बाद पाकिस्तान के सिर्फ 1 ही अंक है. ऐसे में श्रीलंका के खिलाफ उन्हें अपना आखिरी मुकाबला जीतना होगा. इसके साथ ही उन्हें न्यूजीलैंड के हार की दुआ भी करनी होगी. वहीं न्यूजीलैंड और श्रीलंका की टीम अपने बचे हुए मुकाबले जीत जाती हैं, तो उन्हें भी सेमीफाइनल में सीधी एंट्री मिल जाएगी. अगले आने वाले मुकाबले बहुत ही अहम होंगे.

---विज्ञापन---

ग्रुप 1

---विज्ञापन---
रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)फॉर्म
1वेस्टइंडीज 1102+5.350W
2दक्षिण अफ्रीका110 2+3.800W
3भारत10 10-3.800L
4जिम्बाब्वे101 0-5.350L

ये भी पढ़ें: T20 WC 2026: इंग्लैंड ने पाकिस्तान को 2 विकेट से हराया, हैरी ब्रूक की शतकीय पारी के दम पर कटाया सेमीफाइनल का टिकट

ग्रुप 2

टीममैच (M)जीत (W)हार (L)अंक (PTS)नेट रन रेट (NRR)
इंग्लैंड2204+1.491
न्यूजीलैंड10010.000
पाकिस्तान2011-0.461
श्रीलंका1010-2.550

ये भी पढ़ें: PAK vs ENG: इंग्लैंड से हारने के बाद कैसे सेमीफाइनल में क्वालिफाई करेगी पाकिस्तान? करना होगा ये बड़ा काम

First published on: Feb 25, 2026 12:06 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.